Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, March 24, 2023

चोरी करने वाला आरापी किशोर मंधानी उर्फ कालू गिरफ्तार

 


दिनांक 23.03.23

चोरी करने वाला आरापी किशोर मंधानी उर्फ कालू गिरफ्तार

विवरण - प्रार्थिया श्रीमती भारती असरानी ने थाना तेलीबांधा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह जगदलपुर बस्तर में रहती है। प्रार्थिया दिनांक 15.03.2023 को अपने परिवार के साथ अपने भांजे के शादी कार्यक्रम में शामिल होने निरंजन धर्मशाला व्हीआईपी रोड तेलीबांधा रायपुर में आयी थी, कि रात्रि में निरंजन धर्मशाला के रूम में रूके हुये थे। दिनांक 16.03.23 के रात्रि में 02.00 बजे तक कार्यक्रम के बाद अपने रूम में सोने चले गये थे, रूम का दरवाजा खुला हुआ था। प्रार्थिया दिनांक 16.03.2023 के प्रातः करीबन 08.00 बजे उठी तो देखी की उसके पर्स में रखा नगदी रकम एवं पति का मोबाईल फोन नही था। कोई अज्ञात व्यक्ति उक्त मशरूका को चोरी कर फरार हो गया था। जिस पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना तेलीबांधा में अपराध क्रमांक 179/2023 धारा 380 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया। 

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी तेलीबांधा के नेतृत्व में थाना तेलीबांधा पुलिस की टीम द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थिया सहित आस-पास के लोगों से विस्तृत पूछताछ करते हुए अज्ञात आरोपी की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा घटना स्थल तथा उसके आस-पास लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों का अवलोकन करने के साथ-साथ प्रकरण में मुखबीर भी लगाये गये। इसी दौरान टीम के सदस्यों को घटना में संलिप्त आरोपी के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा कटोरा तालाब निवासी किशोर मंधानी उर्फ कालू को पकड़कर घटना के संबंध में कड़ाई से पूछताछ करने पर उसके द्वारा उक्त चोरी की घटना को कारित करना स्वीकार किया गया है। 

आरोपी किशोर मंधानी उर्फ कालू को गिरफ्तार कर उसके *कब्जे से चोरी का मोबाईल फोन एवं नगदी रकम जप्त* कर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही किया गया। 


*गिरफ्तार आरोपी- किशोर उर्फ कालू मंधानी पिता स्व. ओटनदास मंधानी उम्र 40 साल निवासी रविग्राम गली नं. 07 थाना तेलीबांधा रायपुर।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad