साहब की दी हुई सीख का अनुसरण करना जरुरी – विधायक छन्नी साहू झालाटोला में आयोजित हुआ जयंती समारोहराजनांदगांव।
छुरिया क्षेत्र के ग्राम झालाटोला में भारत रत्न बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की 132वी जयंती मनायी गई। कार्यक्रम के पूर्व बाईक रैली निकाली गई। इस आयोजन में खुज्जी विधायक श्रीमती छन्नी चंदू साहू मुख्य अतिथि थीं। उनके यहां पहुंचने पर समाज के पदाधिकारियों व वरिष्ठ नागरिकों ने उनका स्वागत किया। अन्य अतिथियों का भी अभिवादन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए गौतम बुद्ध जी व बाबा साहेब की पूजा-अर्चना कर पंचशील ध्वजारोहण किया गया।
कार्यक्रम में ब्लॉक महिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष चंद्रिका वर्मा ने कहा कि - छुआछूत को दूर करने का जो प्रयास बाबा साहब ने किया उसी का परिमाण है जो आज हम सभी अलग अलग लोग यहां एक साथ बैठे हैं। उनके द्वारा किये गए कार्य अनुकरणीय है जिसका हमे अनुकरण करना चाहिए।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रितेश जैन ने कहा कि - डॉ. भीमराव आंबेडकर जी ऐसे व्यक्ति थे जिन्हें विश्व जानता है। जिन्होंने हमारे संविधान का निर्माण किया, जिसमे सभी धर्म व वर्ग को समान रहने व जीने का अधिकार मिला है। हम सबको सर्वधर्म समभाव का पालन करना चाहिए। हमे भेदभाव को खत्म करके एक दूसरे से मिलजुलकर रहने का प्रयास करना चाहिए।
मुख्य अतिथि विधायक श्रीमती छन्नी साहू ने इस दौरान कहा कि –बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर जी ने हमे समानता का अधिकार दिया। उन्होंने अपने जीवन की कठिनाई को पीछे छोड़ते हुए सर्वप्रथम शिक्षा और अध्ययन को प्राथमिकता दी और उसी शिक्षा के बूते उन्होंने संविधान लिखने का अविश्वसनीय कार्य पूर्ण किया। बाबा साहब का कथन था कि शिक्षित बनो , संगठित रहो और संघर्ष करो। इन सबके अनुसरण के बिना जीवन सफल और सार्थक नहीं हो सकता। हमारी सरकार सर्वजन हिताय और सर्वजन सुखाय के लिए कार्य कर रही है, जो कि अभूतपूर्व है।
इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता वीरेंद्र बोरकर, जनपद सदस्य हेमलता बंजारे, बौद्ध समाज राजनांदगांव अध्यक्ष राजकुमार वाडेकर, कोषाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार टेम्भुरकर, सरपंच पाण्डेटोला श्रीमती विशाखाबाई पटेल, उपसरपंच श्रीमती हेमलता साहू, ग्राम पटेल खिलावन साहू, राजू सिन्हा, जनक चौधरी, रघुवीर सेवता, परसराम कौचे, भूषण वाडेकर, बिंझवार चौधरी, श्रीमती संतोषी कौचे, सुश्री रीना नंदेश्वर, कार्तिक राम धृतलहरे, लक्ष्मण जगने, लखन गेंड्रे, अनूप धनगावी, संतोष धनगावी, पन्ना लाल साहू, श्रीमती नीरा सहारे, बीरेंद्र साहू, नाथूराम सूर्यवंशी, रोशन साहू मौजूद रहे। स्थानीय बौद्ध समाज अध्यक्ष हेमूराम कौचे, उपाध्यक्ष उत्तम सहारे, सचिव शेखर कौचे के साथ ही अन्य पदाधिकारी भी आयोजन में सक्रिय रहे। अंत में सालिक राम कौचे ने सभी का आभार प्रकट किया।
-----------
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.