Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, April 28, 2023

मल्टीटैलेंट कार्यशाला के बच्चे टेलीस्कोप से देखेंगे कैसा है हमारा साैरमंडल चांद-ताराें के साथ अंतरिक्ष की दुनिया को भी महसूस करेंगे विद्यार्थी

 मल्टीटैलेंट कार्यशाला के बच्चे टेलीस्कोप से देखेंगे कैसा है हमारा साैरमंडल चांद-ताराें के साथ अंतरिक्ष की दुनिया को भी महसूस करेंगे विद्यार्थी



स्टार्गेजिंग अंतरिक्ष की सैर वर्कशॉप का आयोजन 29 अप्रैल को पिथौरा में


पिथौरा/ संस्कार शिक्षण संस्थान एवं पत्रकार संगठन पिथौरा द्वारा आयोजित बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के तहत निशुल्क मल्टीटैलेंट कार्यशाला में जन विज्ञान केंद्र जगदीशपुर छत्तीसगढ़ विज्ञान सभा एवं संस्कार शिक्षण संस्थान पिथौरा के संयुक्त तत्वाधान में दिनांक 29 अप्रैल को कार्यशाला में सम्मिलित व नगर स्कूलों के बच्चे टेलीस्कोप से देखेंगे कैसा है हमारा साैरमंडल चांद-ताराें के साथ अंतरिक्ष की दुनिया को भी महसूस करेंगे विद्यार्थी ,आपको बता दें इस दूरबीन की सहायता से चांद पर किस तरह की मिट्टी या परत दिखती है, तारे कैसे दिखते हैं, यह दिखाए जाएंगे। बच्चे टेलीस्कोप से स्पेस के बारे में पूरी जानकारी ले सकेंगे। अंतरिक्ष की सैर की कार्यशाला शाम 6 से रात्रि 8:00 बजे तक गायत्री मंदिर परिसर पिथौरा में  चलेगा। मल्टीटैलेंट कार्यशाला की डायरेक्टर श्रीमती सीमा गौरव चंद्राकर ने बताया की दूरबीन से अंतरिक्ष की यात्रा प्रोग्राम में जिले के  खगोल विज्ञान और अंतरिक्ष विज्ञान के विशेषज्ञ एक्सपर्ट टीम को बुलाया गया है। उनकी टीम के द्वारा यह भी बताया जाएगा कि स्पेस की पढ़ाई में जाने से पहले क्या-क्या करना हाेगा।


इस कार्यशाला में मुख्य रूप से स्पेस साइंस से बच्चाें काे कैसे जाेड़ा जाए, इस पर फाेकस किया जाएगा।  यहां माैजूद एक्सपर्ट मुख्य रूप से स्पेस साइंस अंधविश्वास विज्ञान के चमत्कार के बारे में बच्चाें काे बताएंगे। जैसे साेलर सिस्टम क्या है, स्टार, ग्लेक्सी, ब्लैक हाॅल क्या है। स्पेस में इसराे तक जाने के लिए क्या करना चाहिए। मल्टीटैलेंट कार्यशाला के अलावा नगर के सभी स्कूलों के बच्चाें पालको को भी आमंत्रित  किया गया है


एक्सपर्ट की टीम मौजूद रहेंगे


अजय कुमार भोई व्याख्याता सेजेस बसना, सुबोध तिवारी व्याख्याता नर्रा, हेमंत खुटे छत्तीसगढ़ विज्ञान सभा  प्रांत उपाध्यक्ष ,गौरव चंद्राकर युवा वैज्ञानिक व अन्य टीम जन विज्ञान केंद्र जगदीशपुर 


उक्त आयोजन को सफल बनाने के लिए आयोजक समिति की टीम पत्रकार संतोष गुप्ता, रमेश श्रीवास्तव, कीर्ति पांडे, राजा बाबू उपाध्याय की टीम जुटे हुए हैं


फोटो संलग्न

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad