मानपुर गौरक्षक टीम व थाना खड़गांव पुलिस की अंतर्राज्यीय अवैध मवेशी तस्करो के विरूध्द एक बड़ी कार्यवाही
रात के अंधेरे का फायदा उठाकर ट्रक वाहन मे दूसकर ले जा रहे थे मवेशी आरोपी के कब्जे से कुल 38 नग मवेशी व तस्करी में इस्तेमाल हुये ट्रक वाहन रजिस्ट्रेशन क. MH 40 CM 2614 कुल किमती लगभग 11,00,000 रूपयेहुआ जप्त ।
श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय मोहला मानपुर अं. चौकी श्री वाय अक्षय कुमार के निर्देशन व अति. पुलिस अधीक्षक महोदय मानपुर श्री पुपलेश कुमार एंव पुलिस अनुविभागीय अधिकारी मानपुर श्री मयंक तिवारी के मार्गदर्शन में थाना खडगांव प्रभारी उप निरी0 योगेश्वर वर्मा के नेतृत्व में थाना खड़गांव पुलिस टीम व गौ रक्षक टीम द्वारा दिनांक 01.04.2023 के रात्रि 21:00 बजे सूचना मिला कि कुछ व्यक्ति ट्रक क्रमांक MH 40 CM 2614 में मवेशी को बिना दाना पानी के ठुसठुस कर भरकर बालोद मार्ग से कत्ल खाना महाराष्ट्र की ओर परिवहन कर ल जा रहे है कि सूचना पर गौ रक्षक दल समिति के सदस्य के साथ पीछा कर रात्रि करीबन 02:30 बजे ग्राम बिटेझर नाला के पास अंधेरा का लाभ उठाते हुए जंगल की ओर भाग रहे थे जिसे दौड़ाकर घेराबंदी कर आरोपी सलीम खान पिता बिसमिल्ला खान उम्र 40 सात निवासी मुर्तिजापुर पठानपुरा जिला अकोला (महाराष्ट्र) को धमतरी से ट्रक में 38 नग मवेशी भरकर महाराष्ट्र कत्ल खाना ले जाते रंगे हाथ पकड़ा गया। मौक पर ट्रक चालक अंधेरा का लाभ लेकर जंगल की ओर भाग गया। आरोपी के विरूध्द थाना खड़गांव मे अपराध क. 38/2023 धारा 4, 6, 10, छ.ग. कृ. प. परि. अधि. की कार्यवाही किया जाकर आरोपी को
माननीय न्यायालय अं०चौकी पेश कर न्यायिक रिमांड प्राप्त कर जेल दाखिल किया गया। उक्त अंतर्राज्यीय अवैध मवेशी तस्करी की कार्यवाही में थाना बड़गांव पुलिस व नौ रक्षक टीम की सराहनीय भूमिका रही भविष्य में भी श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशनुसार अवैध तस्करी करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही जारी रहेगी।
सी एन आई न्यूज मोहला से योगेन्द्र की रिपोर्ट..


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.