भगवान श्रीपरशुरामजी जयंती मनाने हेतु आयोजित बैठक संपन्न
सी एन आइ न्यूज -पुरुषोत्तम जोशी ।
रायपुर -श्री गौड़ ब्राह्मण समाज संस्था, रायपुर द्वारा भगवान श्रीपरशुरामजी का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाए जाने हेतु बैठक मंगलम भवन समता कालोनी में संपन्न हुई ।जिसमें समाज के सदस्यों ने अपनी उपस्थिति दी।
बैठक में भगवान श्रीपरशुरामजी के जन्मोत्सव हेतु सभी सदस्यों ने अपने विचार रखे और शोभा यात्रा
22 अप्रैल को भव्य रुप में निकालने हेतू सहमति बनी।
शोभा यात्रा भगवान श्रीपरशुरामजी मंदिर गुढ़ियारि पड़ाव से प्रारंभ होकर शहर का भ्रमण करते हुए मंगलम भवन समता कालोनी में आएगी।
इस भव्य पावन अवसर पर सभी विप्र समाज के वरिष्ठ जनों को आमंत्रित किए जाने हेतु सहमति बनी ।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री एवं समाज के विधायकों को भी आमंत्रित करने एवं समाज कल्याण के विषय में मांग पत्र सौंपने की सहमति बनी ।
शोभा यात्रा का प्रचार प्रसार विशेष रूप से करने हेतु सभी से व्यक्तिगत एवं संचार माध्यम से प्रयास करने का अनुरोध किया गया ।
समाज की महिला मंडल से अन्य समाज की महिला मंडल को शोभा यात्रा में शामिल करने हेतु सम्पर्क करने का आग्रह किया गया
रायपुर रेलवे स्टेशन के नवनिर्मित प्लेटफार्म नंबर 7 पर स्थायी शीतल जल व्यवस्था अनुमति हेतु प्रयास के लिए लक्ष्मीनारायण शर्मा जी एवं दिनेश शर्मा जी को अधिकृत किया गया ।
शोभा यात्रा व्यवस्था व्यय हेतु समाज के सभी सदस्यों एवं व्यक्ति गत आर्थिक सहभागिता निभाने का निर्णय लिया गया ।
*श्री गौड़ ब्राह्मण समाज संस्था परिवार*


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.