Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, April 27, 2023

निःशुल्क : 5 से 18 साल के खिलाड़ी 5 मई से ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर में ले सकेंगे हिस्सा


जिला सिवनी मध्यप्रदेश

निःशुल्क : 5 से 18 साल के खिलाड़ी 5 मई से ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर में ले सकेंगे हिस्सा

C.N.I. NEWS सिवनी। संचालनालय खेल और युवा कल्याण विभाग भोपाल से प्राप्त निर्देशानुसार पूर्व वर्ष की भांति इस वर्ष भी ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन विकासखंड मुख्यालय के साथ-साथ जिला मुख्यालय में किया जाना है। ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर के आयोजन की रुपरेखा/कार्ययोजना तैयार किये जाने हेतु मान. श्री क्षितिज सिंघल, कलेक्टर सिवनी की अध्यक्षता में दिनांक 27.04.2023 को कार्यालय कलेक्टर सिवनी के सभा कक्ष में समय प्रातः 10ः30 बजे से बैठक सम्पन्न हुई।


उक्त आयोजित बैठक में मान. श्रीमती मालती डहेरिया, अध्यक्ष जिला पंचायत सिवनी, जिला खेल और युवा कल्याण विभाग के विधायक प्रतिनिधि, श्रीमती मनु धुर्वे जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी सिवनी, श्रीमती जस्सी थामस क्रीड़ा अधिकारी, जिला शिक्षा विभाग सिवनी, श्री एफ.एन.इक्का प्रभारी क्रीड़ा अधिकारी जन जातीय कार्य विभाग सिवनी, सहायक संचालक जन जातीय कार्य विभाग सिवनी, खेल संघों के पदाधिकारी, खेल प्रशिक्षक, महाविद्यालय के क्रीड़ा अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, नगर पालिका परिषद सिवनी के अधिकारी, वरिष्ठ खिलाड़ियों के साथ-साथ खेल और युवा कल्याण विभाग सिवनी के कर्मचारी आदि उपस्थित रहें।

आयोजित बैठक में लिये गये निर्णय अनुसार इस ग्रीष्म कालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन दिनांक 05.05.2023 से 30 दिवस के लिये निःशुल्क आयोजित होगा।

इस प्रशिक्षण शिविर में आयु सीमा 5 वर्ष से 18 वर्ष निर्धारित की गई है। जिले के विकासखंडों में क्रमशः बरघाट में वालीबॉल, टी.टी., कुरई में कबड्डी, फुटबाल, छपारा में फुटबाल, कराते, केवलारी में कबड्डी, फुटबाल, धनौरा में वालीबॉल, कबड्डी, लखनादौन में फुटबाल, वालीबॉल, टी.टी., एवं घंसौर में वालीबॉल, कराते खेल में प्रशिक्षण शिविर आयोजित कराये जाने का निर्णय लिया गया है। जिला मुख्यालय में क्रमशः फुटबाल स्टेडियम सिवनी में फुटबाल, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, ताईक्वांडो, पुलिस लाईन मैदान में कबड्डी, वालीबॉल, बास्केटबॉल, कराते, जु-जित्सु, हॉकी, महावीर व्यायाम शाला में बाक्सिंग, बुशू, जिमनास्टिक, स्केटिंग, शास.तिलक विद्यालय में योग, मेजर ध्यानचंद सिंथेटिक हॉकी स्टेडियम सिवनी में बुशू एवं कबड्डी खेल में प्रशिक्षण शिविर आयोजित होना है। ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर में शामिल होने के इच्छुक खिलाड़ी खेल विभाग के समन्वयक, खेल प्रशिक्षक एवं शिक्षा विभाग प्रशिक्षकों के साथ-साथ संबंधित खेल संघ के पदाधिकारियों से संपर्क कर पंजीयन फार्म पूर्ण रुप से भरकर आधार कार्ड की छायाप्रति एवं पासपोर्ट साइज का फोटो अनिवार्य रुप से पंजीयन फार्म में चस्पा करें। आयोजित शिविर में संबंधित नगरीय निकाय/ग्रामीण निकाय की संस्था के द्वारा मैदान की साफ-सफाई एवं पयेजल व्यवस्था एवं स्वास्थ्य विभाग के द्वारा प्राथमिक उपचार सुविधा उपलब्ध कराये जाने हेतु कलेक्टर महोदय द्वारा आदेशित किया गया है।

जिला ब्यूरो छब्बी लाल कमलेशिया

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad