पिथौरा में कलार समाज के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष युवराज सिन्हा का आत्मीय भव्य स्वागत
(भगवान सहस्रबाहु एवं माता बहादुर कलारिन महोत्सव वर्ष में एक दिन )
पिथौरा:- छत्तीसगढ़ डड़सेना कलार समाज नव निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष युवराज सिन्हा का नगर आगमन कर्मचारी कॉलोनी स्थित पिथौरा मंडलेश्वर पुनीत सिन्हा के निवास पर सभी समाज प्रमखों, महिला प्रमुखों दुवारा फटाके फोड़, आरती उतार कर शॉल श्रीफल से भव्य आत्मीय स्वागत किया गया ।
अपने आत्मीय सत्कार से अभिभूत युवराज सिन्हा ने कहा कि समाज ने जो जवाबदारी मुझे सौंपी है जिसके कुशल निर्वहन में खरा उतरने का भरसक प्रयत्न करूंगा ,प्रदेश अध्यक्ष सिन्हा ने अपने उद्बोधन में कहा कि कौड़िया परिछेत्र पिथौरा समाज जनों दुवारा निर्वाचन के दौरान जो आशीर्वाद मुझे प्राप्त हुआ है उसे जीवन में कभी भुलाया नहीं जा सकता ,उन्होंने समाज जनों से आव्हान किया कि अब हमारे भगवान सहस्रबाहु अर्जुन माता बहादुर कलारिन की महोत्सव टुकड़ों में नहीं बल्कि एक वर्ष में एक बार बसंत पंचमी के अवसर पर मनाये जाने एवं प्रत्येक परिवार को उपस्थित होने अपील की है ।
युवराज सिन्हा के प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित होने पर पिथौरा कलार समाज कौड़िया ने आज उनके सम्मान में अभिनंदन समारोह का आयोजन किया, समारोह को संबोधित करते हुए कलार समाज के प्रमुख मार्गदर्शक शशी कुमार डड़सेना ने कौड़िया परिछेत्र के विभिन्न गतिविधियों की जनकारी देते हुये प्रदेश के लिए युवराज की जीत को गौरान्वित करने वाला पल बताया है ।
कार्यक्रम को महिला मंच के प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती प्रमिला सिन्हा, मंडलेश्वर पुनीत सिन्हा,पूर्व जिला अध्यक्ष बसंत सिन्हा पुर्व महामंत्री सीताराम सिन्हा उपमंडलेशर नंदकुमार डड़सेना, कलार समाज सेवा मंच के संयोजक राजेन्द्र सिन्हा, राजनीति प्रकोष्ट के जिला सह संयोजक लाला राम डड़सेना, सचिव पोला राम डड़सेना, कोषाध्यक्ष महेन्द्र डड़सेना ,युवामंच के अध्यक्ष ओम सिन्हा ने भी संबोधित किया ।
सम्मान समारोह में कार्यक्रम का संचालन विधि प्रकोष्ट के पूर्व प्रदेश संयोजक लोकनाथ डड़सेना एवं आभार प्रदर्शन जिला सचिव परमेश्वर डड़सेना ने किया ।
सम्मान समारोह में महिला मंच के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती रामदुलारी सिन्हा,पिथौरा नगर महिला अध्यक्ष श्रीमती अनुराधा संतोष डडसेना,कौड़िया महिला मंच के अध्यक्ष श्रीमती मीना साबुलाल सिन्हा, जिला उपाध्यक्ष श्रीमती मिथिलेश चेतन डड़सेना,श्रीमती किरण खेलेश्वर सिन्हा, छेत्राधिकारी पुष्पराज गजेंद्र, हेमन्त डड़सेना, विनोद सिन्हा, अंशराम डड़सेना, आत्माराम गजेंद्र, योगेंद्र डडसेना,हिर्देश डड़सेना, मानश्रवण डडसेना, लखन सिन्हा, रामायण डड़सेना, परमानन्द डड़सेना, सादराम डड़सेना, अशोक डड़सेना,हरीराम गजेन्द्र,विष्णु डड़सेना, श्रीमती सावित्री खेदू डड़सेना, श्रीमती सुखवंतीन रवि डड़सेना, कृष्ण कुमार सिन्हा, संतोष डड़सेना, नंदकुमार डड़सेना, भुनेश्वर डड़सेना, परदेशी डड़सेना, बोधराम डड़सेना ,खिलेश्वर डड़सेना, सहित सैकड़ों सामाजिक जन मौजूद रहे ।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.