Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्रा,  बंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते हो ◘ सी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, April 3, 2023

सर्वेक्षण का निरीक्षण : वनांचल पहुँचे कलेक्टर, रेण्डम जाँच में गए नवागांव के सजनू नेताम और गातापार के ईश्वरी सिन्हा के घर वनांचल के लक्षना, गातापार जंगल, टेमरी, नवागांव आदि ग्राम पंचायत में सर्वेक्षण कार्य के रेण्डम जाँच में पहुँचे कलेक्टर प्रत्येक दल सर्वेक्षण में मुखिया के घर जाकर, परिवार की वास्तविक जानकारी ऑनलाइन एप में एंट्री करें-डॉ. सोनकर सर्वेक्षण डाटाबेस में भरी जा रही है परिवार की बेसिक और लाभान्वित योजनाओं की जानकारी

 सर्वेक्षण का निरीक्षण : वनांचल पहुँचे कलेक्टर, रेण्डम जाँच में गए नवागांव के सजनू नेताम और गातापार के ईश्वरी सिन्हा के घर



वनांचल के लक्षना, गातापार जंगल, टेमरी, नवागांव आदि ग्राम पंचायत में सर्वेक्षण कार्य के रेण्डम जाँच में पहुँचे कलेक्टर


प्रत्येक दल सर्वेक्षण में मुखिया के घर जाकर, परिवार की वास्तविक जानकारी ऑनलाइन एप में एंट्री करें-डॉ. सोनकर


सर्वेक्षण डाटाबेस में भरी जा रही है परिवार की बेसिक और लाभान्वित योजनाओं की जानकारी


खैरागढ़ : 03 अप्रैल 2023

खैरागढ़-छुईखदान-गंडई के कलेक्टर डॉ. जगदीश सोनकर ने सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण कार्य का निरीक्षण कने जिला के वनांचल ग्रामों का दौरा किया। वनांचल के लक्षना, गातापार जंगल, टेमरी, नवागांव आदि ग्राम पंचायतों का निरीक्षण किये। निरीक्षण के दौरान प्रगणकदल के साथ ग्राम नवागांव और गातापार जंगल में परिवार के मुखिया और सदस्य से मिले। कलेक्टर ने नवागांव में परिवार के मुखिया सजनू नेताम से और गातापार जंगल मे ईश्वरी सिन्हा से बातचीत की। डॉ. जगदीश सोनकर ने परिवार से चर्चा के दौरान सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण 2023 से परिवार को मिलने वाले संभावित लाभ के बारे में बताया। 


वनांचल के लक्षना, गातापार जंगल, टेमरी, नवागांव में सर्वेक्षण कार्य के रेण्डम जाँच में पहुँचे कलेक्टर

कलेक्टर डॉ. जगदीश सोनकर ने आज जिला के अलग-अलग विकासखंडों के विभिन्न ग्रामों में पहुंचकर इस कार्य का निरीक्षण कर सर्वे कार्य का रेण्डम जाँच किया। इस दौरान लक्षना, गातापार जंगल, टेमरी, नवागांव आदि ग्राम पंचायतों में विभिन्न घरों में पहुंचकर प्रगणक दल की ओर से किए जा रहे सर्वे कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने परिवार के सदस्यों से बातचीत कर सर्वेक्षण में शामिल निर्धारित बिदुंओं के संबंध में जानकारी ली। तथा  इस दौरान कलेक्टर ने मौके पर उपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों व प्रगणक दल के सदस्यों को सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण के कार्य को विशेष सावधानी व त्रुटिरहित ढंग से कार्य करने कहा औऱ निर्धारित समायावधि में सर्वेक्षण पूरा करने के निर्देश दिए।


*प्रत्येक दल सर्वेक्षण में मुखिया के घर जाकर, परिवार की वास्तविक जानकारी ऑनलाइन एप में एंट्री करें-डॉ. सोनकर*

केसीजी कलेक्टर ने प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को निर्देशित करते हुए कहा कि- "प्रत्येक दल सर्वेक्षण में मुखिया के घर जाकर, परिवार की वास्तविक जानकारी ऑनलाइन एप में एंट्री करें।'

उन्होंने आगे कहा कि सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण का उद्देश्य पिछले सालों में शासन की योजनाओं का जनसामान्य के जीवन स्तर पर पड़े प्रभाव का आंकलन करना है। इस प्रकार सर्वे से प्राप्त डेटा का उपयोग से भविष्य में योजना निर्माण किया जा सकेगा।  इससे नई योजनाओं को तैयार करने और योजना का बेहतर क्रियान्वयन में मदद मिलेगी। सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण 2023 के लिए जिले में रहने वाले ग्रामीण परिवारों के सर्वेक्षण का काम 01 अप्रैल से  चालू होकर 30 अप्रैल 2023 तक पूरा किया जाना है। इसके लिए प्रत्येक ग्राम पंचायत में सर्वे कार्य के लिए प्रगणक दल कार्य कर रहे है। जिसमें एक पुरुष और एक महिला सदस्य शामिल हैं। जिससे परिवार की महिला मुखिया अथवा महिला सदस्य खुलकर अपनी बात कह सके। वहीं गणना टीम के कार्यों की मॉनिटरिंग और उनको जरूरी सहयोग के लिए सुपरवाइजर कार्य कर रहे हैं।

 

सर्वेक्षण डाटाबेस में भरी जा रही है परिवार की बेसिक और लाभान्वित योजनाओं की जानकारी

सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण 2023 में डाटाबेस जानकारी जैसे परिवार मुखिया की जानकारी, शैक्षणिक योग्यता, रोजगार की जानकारी, प्रधान मंत्री आवास स्वीकृत है या नही, धान विक्रय का किसान पंजीयन क्रमांक, आधार नंबर, राशन कार्ड में परिवार कि सूचि, नरेगा जॉब कार्ड, परिवार की भूमि की जानकारी, परिवार कि वार्षिक आय, सिचाई साधन, वाहन एवं अन्य सामग्री, घर कच्चे या पक्के मकान, परिवार के कितने सदस्यों ने कौशल प्रशिक्षण प्राप्त किया, मोबाइल नंबर, उज्ज्वला गैस कनेक्शन, रोजगार कि जानकारी जैसे कृषि कार्य, स्वरोजगार, शासकीय नौकरी, निजी नौकरी, मजदूरी, बेरोजगारी इत्यादि का सर्वेक्षण किया जा रहा है। कलेक्टर के साथ मॉनिटरिंग के लिए नियुक्त जिला व जनपद स्तरीय अधिकारियों ने सर्वेक्षण प्रक्रिया का निरीक्षण किया। इस दौरान संयुक्त कलेक्टर प्रकाश राजपूत, खैरागढ़ जनपद सीईओ चित्रदत्त दुबे, ट्रबल शूटर और उपसंचालक कृषि राजकुमार सोलंकी, आर.ई एस. अभियंता, पर्यवेक्षक, प्रगणक दल के सदस्य और परिवार के मुखिया व सदस्य उपस्थित हुए।

सीएनआई न्यूज़ खैरागढ़ से सोमेश कुमार की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad