Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, April 23, 2023

ईद: अपने रब की दरगाह में एक साथ झुके हजारों सिर अमन, चैन व शांति की मांगी गई दुआरें

 सिवनी मध्यप्रदेश सी. एन. आई. न्यूज

ईद: अपने रब की दरगाह में एक साथ झुके हजारों सिर


          अमन, चैन व शांति की मांगी गई दुआरें 

सिवनी । जिला मुख्यालय सिवनी सहित ग्रामीण अंचलों को शनिवार को ईदुल फितर त्योहार शांति व सद्भाव के साथ मनाया गया। सुबह से ही नन्हे मुन्ने बच्चे नौजवान व बुर्जुग ईद की नमाज अदा करने के लिए मस्जिद व ईदगाह की ओर अपने घरों से निकल पड़े।


नगर के बड़ी ज्यारत स्थित ईदगाह में सुबह 8.15 बजे ईदुर फितर की नमाज अदा की गई, जहां शहर काजी मौलाना अनीश अंसारी ने अपने बयान में बताया कि रोजेदार के लिए ईद इनाम का दिन है, इस दिन अल्लाह अपने बंदों को माह रमजान का ईनाम अता फरमाता है। ईदगाह में नमाज अदा होने के पश्चात अमन चैन व शांति की दुआएं मांगी गई।वही दुआ के बाद एक दूसरे को गले मिले ईद की मुबारकबाद दी गई।

मुख्यालय सिवनी में बड़ी ईदगाह के अलावा घसीयारी मोहल्ला ईदगाह, मस्जिद गरीब नवाज,सूफिया, मस्जिद फैजगंज ,पिंजारी मोहल्ला, मस्जिद नूरअंबिया बस स्टैंड, मस्जिद गौसिया एकता कालौनी एवं बुधवारी जीएन रोड़ स्थित मस्जिद ईदगाह में बड़ी संख्या में मुस्लिम धर्मावलंबियों ने पहुंचकर सुबह 6.30 बजे से लेकर 9.30 बजे तक अलग अलग समय में साथ हजारों लोगों ने अपने रब की बारगाह में सजदा कर उसकी इबादत की। जिला के विकास खंड मुख्यालय छपारा, लखनादौन, केवलारी, धनौरा, बरघाट, घंसौर ,कुरई सहित ग्रामीण अंचलों में स्थित ईदगाह एवं मस्जिदों में भी ईदुल फितर की नमाज शांति व सद्भाव के साथ अदा की गई। ईदुल फितर त्यौहार के लिए सुरक्षा के दृष्टि से पुलिस प्रशासन द्वारा चाक चौबंद व्यवस्था की गई थी, जहां सभी ईदगाह व मस्जिदों में जहां सभी ईदगाह व मस्जिदों में बल तैनात रहा।

जनप्रतिनिधियों ने दी मुबारकबाद

जिला मुख्यालय में स्थित ज्यारत ईदगाह सहित अन्य मस्जिदों में पहुंचकर मुस्लिम धर्मावलंबियों के सबसे पवित्र त्यौहार ईदुल फितर के मौके पर जनप्रतिनिधियों द्वारा गले मिल मुबारकबाद दी गई। विधायक दिनेश राय मुनमुन राजकुमार खुराना, आंनद पंजवानी सहित अन्य नेताओं ने ईदुल्लफितर की नमाज के पश्चात ईदगाह पहुंचकर एक दूसरे को गले मिल मुबारकबाद दी।

      साफ सफाईका रखा ख्याल

शनिवार को ईदुल्ल फितर की नमाज के पूर्व ही नगर पालिका प्रशासन द्वारा नगर के ईदगाह सभी मस्जिदों के आसपास विशेष रूप से साफ सफाई की गई थी, जहां ईद की नमाज अदा आने वाले लोगों को किसी भी तरह की परेशानी न हो, इसका भी ख्याल रखा गया।

जिला ब्यूरो छब्बी लाल कमलेशिया

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad