Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, April 23, 2023

माननीय मोहम्मद अकबर जी मंत्री परिवहन विभाग, आवास एवं पर्यावरण, वन विभाग, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा थाना झलमला में नवनिर्मित पुलिस थाना भवन का किया गया लोकार्पण। विधि विधान से पूजा अर्चना कर क्षेत्रवासियों की खुशहाली का किया गया कामना। वनांचल क्षेत्र वासियों, आम जनो से रूबरू होते हुए नवनिर्मित थाना भवन का किया गया अवलोकन।

 माननीय मोहम्मद अकबर जी मंत्री परिवहन विभाग, आवास एवं पर्यावरण, वन विभाग, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा थाना झलमला में नवनिर्मित पुलिस थाना भवन का किया गया लोकार्पण।



विधि विधान से पूजा अर्चना कर क्षेत्रवासियों की खुशहाली का किया गया कामना।


वनांचल क्षेत्र वासियों, आम जनो से रूबरू होते हुए नवनिर्मित थाना भवन का किया गया अवलोकन।


कवर्धा। कबीरधाम जिले के बोड़ला अनु. विभाग के नक्सल प्रभावित ग्राम झलमला में नवनिर्मित थाना भवन का लोकार्पण कार्यक्रम का आयोजन कबीरधाम पुलिस अधीक्षक डॉ लाल उमेद सिंह के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मनीषा ठाकुर रावटे तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बोड़ला श्री जगदीश उइके के मार्गदर्शन में अक्षय तृतीया के शुभ मुहूर्त पर दिनांक- 22.04.2023 को रखा गया था। 


लोकार्पण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय मोहम्मद अकबर जी मंत्री परिवहन विभाग, आवास एवं पर्यावरण, वन विभाग, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा अपनी गरिमामई उपस्थिति देकर उक्त थाना भवन का विधि विधान से पूजा अर्चना कर, रिबन काटकर लोकार्पण किया गया। जिसके पश्चात थाना प्रभारी कक्षा में रखे रोजनामचा में शुभकामना संदेश लिखकर थाना झलमला में पदस्थ समस्त अधिकारी कर्मचारियों एवं वनांचल क्षेत्र के ग्राम वासियों को नवीन थाना भवन के लिए बधाई दिया गया। उपस्थित ग्राम वासियों को संबोधित करते हुए कहा गया कि पुलिस के अधिकारी जवानों से बेझिझक होकर मिले और अपनी समस्याओं को बताएं तथा पुलिस अधिकारी जवानों को कहा गया की क्षेत्रवासी आम जनों से अत्यंत ही सहजता से मुलाकात कर उनकी समस्याओं का निराकरण करें, पुलिस और आम जनता के बेहतर संबंध से ही अपराधिक गतिविधियों को पूर्णता समाप्त किया जा सकता है। कहकर सम्माननीय जनप्रतिनिधि गण एवं वनांचल क्षेत्र के सम्मानीय ग्रामवासी, महिला पुरुषों के साथ थाना भवन का अवलोकन कर अधिकारी जवानों एवं ग्राम वासियों के साथ भोजन ग्रहण किया गया।


इस अवसर पर सम्मानीय जनप्रतिनिधि गण, श्री नीलकंठ चंद्रवंशी जी अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी, श्रीमती रामकली हंसराम धुर्वे जिला पंचायत सदस्य, श्रीमती अमिता प्रभाती मरकाम जनपद पंचायत अध्यक्ष, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बोड़ला श्री जगदीश उईके, थाना प्रभारी झलमला निरीक्षक श्री रामकिशन मरकाम, थाना प्रभारी रेंगाखार निरीक्षक श्री दुर्गेश रावटे, थाना प्रभारी चिल्फी निरीक्षक श्री विकास बघेल, एवं अधिक संख्या में सम्माननीय जनप्रतिनिधि गण एवं वनांचल क्षेत्र वासी महिला पुरुष एवं बच्चे उपस्थित रहे।

CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad