नक्सली हमले में शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि
पिथौरा / स्थानीय शहीद स्मारक समिति द्वारा दन्तेवाड़ा अरनपुर के शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई ।
इस अवसर पर वीरवधू अहिल्या त्रिपाठी सहित पुलिस जवान , व्यापारिक संगठन ,समिति सदस्य , आम नागरिक सहित देशभक्त उपस्थित थे । सभा को अनूप अग्रवाल , अनंत सिंह वर्मा ने संबोधित करते नक्सली हमला की निंदा की । उपस्थित जनों ने अमर शहीदों को पुष्प अर्पित करते दीप प्रज्ज्वलन कर श्रद्धांजलि दी । इस अवसर पर महासमुंद के पूर्व सैनिक स्व. पंकज चंद्राकर के आकस्मिक निधन पर भी श्रद्धांजलि दी गई ।
नक्सली हमले में शहीद 11 जवानों को दो मिनट के मौन रख उनकी आत्मा शांति के लिये व घायल जवानों के स्वास्थ्य लाभ के लिये ईश्वर से कामना की गई । श्रद्धांजलि सभा का संचालन साहित्यकार संतोष गुप्ता व आभार शहीद स्मारक समिति के रितेश महांति ने किया । इस अवसर पर प्रमुख रूप से गुरदीप चावला सोनू छाबड़ा यूके दास कौशल किशोर साहू दिनेश साहू सुरेंद्र सलूजा शुभम अग्रवाल रमेश सोनी किशोर नायक एफ ए नंद उपस्थित थे


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.