एग्रोटेक कपंनी द्वारा किसानो से धान खरीदी के नाम पर धोखाधडी किसानो से 914180 रू का धान खरीदी कर धोखाधडी कंपनी संचालिका गिरफतार
रतनपुर से ताहिर अली की रिपोर्ट
रतनपुर.......एग्रोटेक प्रायवेट कपंनी द्वारा ग्रामीण क्षेत्रो में किसानो को शासन के तर्ज पर धान खरीदी का आश्वन देकर प्रार्थी फेकूराम साहू निवासी जरहागांव मुंगेली सहित अन्य किसाना से वर्ष 2022 में धान कीमती लगभग 914180 रू खरीदी किया गया हैं एग्रोटेक कंपनी के द्वारा किसानो से धान खरीदी कर उसका केवल 70000 रू को भूगतान किया तथा बांकि रकम अभी तक वापस नही किया हैं ,सभी किसानो द्वारा दिनांक 28 अप्रैल थाना रतनपुर में लिखित शिकायत कर अपनी व्यथा बताई , इस प्रकार एग्रोटेक कंपनी के द्वारा किसानो से धान खरीदकर धोखाधडी करने शिकायत पर धाारा सदर का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया दौरान विवेचना के कंपनी के संचालिका श्रीमती संध्या कश्यप को त्वरित आज दिनांक 28.अप्रैल को ही गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेस किया गया है।गिरफतार आरोपीया श्रीमती संध्या कश्यप पति श्री राजेश कुमार कश्यप उम्र 45 साल साकिन ग्राम सलखा थाना रतनपुर जिला बिलासपुर(छ.ग.)


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.