Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, April 28, 2023

खैरागढ़ : उपजेल सलोनी में लगा विधिक और स्वास्थ्य शिविर,130 विचाराधीन बंदी हुए लाभान्वित शिविर में 32 बंदियों का कोरोना जांच, 26 का एचआईवी, 7 हिमोग्लोबिन और 26 का ब्लड शुगर सहित किया गया अन्य निःशुल्क जांच


 सी एन आई न्यूज़ से संजू महाजन 

खैरागढ़ : उपजेल सलोनी में लगा विधिक और स्वास्थ्य शिविर,130 विचाराधीन बंदी हुए लाभान्वित


शिविर में 32 बंदियों का कोरोना जांच, 26 का एचआईवी, 7 हिमोग्लोबिन और 26 का ब्लड शुगर सहित किया गया अन्य निःशुल्क जांच


खैरागढ़ : 28 अप्रैल 2023

छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण राजनांदगांव के अध्यक्ष विनय कुमार कश्यप के निर्देशानुसार एवं तालुक विधिक सेवा समिति खैरागढ़ अध्यक्ष  चन्द्र कुमार कश्यप और सचिव देवाशीष ठाकुर के मार्गदर्शन में विशेष स्वास्थ्य परीक्षण शिविर और विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन उपजेल सलोनी खैरागढ़ में हुआ।उक्त शिविर में 130 विचाराधीन बंदी लाभान्वित हुए।


शिविर में पैरालीगल वालंटियर गोलूदास ने तालुक विधिक सेवा समिति खैरागढ़ ने विचाराधीन बंदियों को संबोधित करते हुए कहा कि हर जरूरतमंद व्यक्ति को विधिक सहायता प्राप्त करने का अधिकारी है,जेल में अभिरक्षित बंदीगण को विधिक सहायता का लाभ प्राप्त करना चाहिए। साथ ही बताया कि जेल में भी बंदियों को स्वास्थ्य रहने काअधिकार है,इस अधिकार के संरक्षण के लिए बंदियों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया।  बंदियों को जिला प्राधिकरण द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि कानून में सभी लोगों को समान अधिकार एवं सहायता उपलब्ध कराई गई है।


जेल में बंदियों के लिए न्यायालय कानूनी मदद के साथ-साथ उनके स्वस्थ स्वास्थ्य के अधिकारों के संरक्षण के लिए प्रयासरत है। जेल अधीक्षक योगेश बंजारे ने बताया कि प्राधिकरण के निर्देश पर समय समय मे कैदियों के अच्छे शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के लिए इस तरह के आयोजन किए जाते है। स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में डॉ. पी.एस. परिहार वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी सिविल अस्पताल खैरागढ़, डॉ. मोहम्मद असलम, झागेश्वर वर्मा फार्मासिस्ट,केशव कुमार कन्नौजे, रघुनाथ देवांगन, रामनिवास बंजारे, कमलेश साहू, एस कुमार साहू नेहा चंदेल मोनिका देवांगन अंकुश साहू सुरेश मंडावी  डॉ. परिहार ने अपनी चिकित्सीय टीम के साथ 130  बंदियों  का स्वास्थ्य परीक्षण किया। जिसमें 32 बंदियों का कोरोना जांच, 26 का एचआईवी , और 7 हिमोग्लोबिन  और 26 का ब्लड शुगर जांच आदि किया और बाकियों को भी उनकी समस्या के अनुसार परिक्षण कर नि:शुल्क दवाइयां दी गई । शिविर में आरक्षक प्रेम सागर, यशवंत नायक, राम प्रसाद बरेट, विक्रम प्रताप  मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad