डोंगरगांव अरनपुर की घटना मानवता को शर्मसार करने वाली विभा
कायराना हरकतों से बाज़ आएँ नक्सली विभा
नक्सलियों से लड़ने छत्तीसगढ़ सरकार बना रही व्यापक रणनीति विभा
प्रेस समाचार छत्तीसगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस की महासचिव श्रीमती विभा साहू ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर नक्सली हमले में हुए शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा के अरनपुर के पालनार क्षेत्र में हुई नक्सली घटना मानवता को शर्मसार करने वाली है। नक्कली छत्तीसगढ़ सरकार व छत्तीसगढ़ के जवानों से डरी हुई है तभी वो ऐसी कायराना हरकतें कर रहे हैं । श्रीमती साहू ने कहा ऑपरेशन से लौट रहे DRG के 11 जवान शहीद हुए हैं उनकी शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी नक्सलियों द्वारा आईडी बम से वाहन को उड़ा देने की यह कायरतापूर्ण घटना का छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार द्वारा मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। श्रीमती साहू ने आगे कहा नक्सली पहले अपने हक़ के लिए लड़ते थे लेकिन आज वो अपने उद्देश्य से भटक गये है व सशस्त्र आतंकवाद बन चुके हैं तथा आदिवासी युवाओं को जबरिया अपने संगठन में जोड़ कर उन्हें हिंसा करने मजबूर कर रहे हैं। श्रीमती विभा साहू ने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार आदिवासी क्षेत्रों के दूर आँचल इलाकों के स्वास्थ्य, शिक्षा, रोज़गार के प्रति व्यापक रणनीति बना रही हैं जिससे युवा सही दिशा चुन सकें। व छत्तीसगढ़ में नक्सलियों पर विरामलग सके।
सी एन आई न्यूज़ डोंगरगांव से संतोष सहारे की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.