मोहला के भाजपा कार्यकर्ताओ ने दी शहीद जवानो को श्रद्धांजलि
बस्तर संभाग के दंतेवाड़ा जिला के अरनपुर में नक्सलियों के कायर्तापूर्वक हमले में जिला पुलिस बल के 11 जवानों की शहादत को नमन करते हुए भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय मोहला के जय स्तंभ चौक में एकत्रित होकर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी नक्सलियों के इस कायर्तापूर्वक हमले की कड़ी शब्दों में निंदा किया गया तथा भारत माता के वीर सपूतों को विनम्र श्रद्धांजलि देते हुए भगवान से प्रार्थना किया गया कि उनको अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें तथा उनके परिवार वालों को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना किया गया!
इस अवसर पर जिला महामंत्री नम्रता सिंह,जिला उपाध्यक्ष खोरबाहरा यादव,जिला युवा मोर्चा देव प्रसाद नेताम अभिमन्यु शर्मा मोनुवर्मा,नूतन साहुअजय श्रीवास,व कार्यकर्ता शामिल रहे।
मोहला से योगेन्द्र सिंगने की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.