डोंगरगांव विधानसभा शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला पारा गांवखुर्द
12वी में लोकेश और 10वी में आशनी आई प्रथम
गत दिवस छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा बोर्ड परीक्षा 2023 का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया जिसमें शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला पारागांवखुर्द में कक्षा दसवीं में कु आसनी साहू पिता सोमन लाल साहू 92.33% के साथ प्रथम एवं कु डिलिशा साहू पिता नरेंद्र कुमार साहू 92 % बना कर द्वितीय व अमित कुमार साहू पिता भीखम साहू 91.50 % बना कर तृतीय स्थान प्राप्त किये हैं
साथ ही कक्षा 12वी में लोकेश साहू पिता जितेंद्र साहू 86.40 % के साथ प्रथम एवं सौरभ वर्मा पिता संतोष वर्मा 84.80% बना कर द्वितीय व टॉमेश्वरी वर्मा पिता नेमीचंद वर्मा 84.60 बना कर तृतीय स्थान प्राप्त किये हैं।
10वी में इस वर्ष 82% एवं 12वी में 94% बच्चे उत्तीर्ण रहें। प्राचार्य श्री लेखराम साहू सर एवं शिक्षक गणों ने सभी सफल विद्यार्थियों की उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। साथ ही क्षेत्र के जनपद सदस्य श्री लक्ष्मी नारायण वर्मा जी ने भी बच्चों एवं शिक्षक गणों को बधाई दिए। श्री वर्मा जी साल भर बच्चों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए हमेशा प्रेरित करते रहे हैं।
सी एन आई न्यूज़ डोंगरगांव से संतोष सहारे की रिपोर्ट



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.