मितानिनों का सेवा भाव अतुलनीय: इंद्रशाह मंडावी
स्वस्थ्य पंचायत जन संवाद सम्मेलन में शामिल हुए संसदीय सचिव इंद्रशाह मंडावी
जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी के मानपुर में बुधवार को मितानिनों द्वारा स्वस्थ्य पंचायत जन संवाद कार्यक्रम का अयोजन किया गया। इस अवसर पर संसदीय सचिव इंद्रशाह मंडावी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। स्वस्थ्य पंचायत जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान विधायक को मितानिन, मितानिन ट्रेनर तथा ग्रामीणों के द्वारा विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया गया। जिस पर मंडावी ने सभी समस्या को ध्यान से सुना तथा मौके पर ही अधिकारियों को निर्देशित कर शिकायतों का निराकरण कराया। इस अवसर पर प्रशासन की ओर से विकासखंड चिकित्सा अधिकारी गिरीश खोबरागढ़े, मुख्य कार्यपालन अधिकारी डीडी मंडले, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी गोविंद धुर्वे, खाद्य निरीक्षक हेमंत नायक, आवास मनरेगा शाखा के कर्मचारी आकांक्षा यादव, बीआरसीसी जाहिदा खान, बिहान समन्यवक रामकुमार विश्वकर्मा, चंदन राजपूत उपस्थित रहे जिन्होंने शिकायत लेकर आए ग्रामीणों को निराकरण हेतु आश्वस्त किया।
इंद्रशाह मंडावी ने कार्यक्रम में मितानिनों का जमकर तारीफ किया उन्होंने कहा कि मितानिन बहनें गांव में सबसे जागरूक महिलाएं होती है जो की एक मां, एक बहन, एक सुरक्षा अधिकारी, एक प्रारंभिक चिकित्सक के तौर पर कार्य कर रही है। साफ सफाई तथा स्वास्थ्यगत परेशानी में सबसे पहले मितानिन बहनें ही जागरूक होकर समस्या का चिन्हांकन करती है। मितानिन बहनों का सेवा भाव अतुलनीय है। भूपेश जी की सरकार भी मितानिन के कार्यों को सम्मान देने के लिए उनका मानदेय में वृद्धि करी है तथा सरकार लगातार उनके हित में कार्य कर रही है।
मुख्य कार्यक्रम में जनप्रतिनिधिगण भी शामिल हुए जिसमें जनपद अध्यक्ष दिनेश शाह मंडावी, उपाध्यक्ष सईदा खान, सभापति छाया उईके, अभिमन्यु मंडावी, चाणक्य मेरिया, राजा राम मरापी, शैलेंद्री मंडावी, जिला समन्वयक मितानिन संधना कोसरिया, ब्लॉक समन्वयक बुलबुल सरदार, अदमावती वासनिक, दुलो आतराम, मितानिन ट्रेनर अनिता देवांगन, रामती कोमरे, भुनेश्वरी कोरेटी, नौशीर रावटे, प्रतिमा उर्वशा, नीरो राणे, सतवंतीन, गीता मंडावी, पूनम सुजाता, जसिंता कुजूर, वेदवती, संतोषी सहित सैकड़ों मितानिन बहनें उपस्थित रहीं।
मोहला से योगेन्द्र सिंगने की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.