भगवान महायोगी गुरु गोरक्षनाथ का प्राकट्यउत्सव बड़ी धूम धाम से योगी समाज द्वारा मनाया गया
कबीरधाम :- जैसा की आप सभी को पता है की प्रति वर्ष भगवान आदियोगी गुरु गोरक्ष नाथ का प्राकट्यउत्सव मनाया जाता है, इस वर्ष भी 5 मई 2023 को प्राकट्यउत्सव मनाया जाना था किन्तु ख़राब मौसम के कारण तिथि का परिवर्तन कर 10 मई 2023 को प्राकट्यउत्सव बड़ी धूम धाम से मनाया गया,
बता दें की जिला मुख्यालय कवर्धा से लगभग 9KM की दुरी पर स्थित ग्राम सोनपुरी (रानीसागर) में गुरु गोरक्षनाथ का एक ही मंदिर मौजूद है जिसमें प्रति वर्ष गोरक्षनाथ प्राकट्यउत्सव मनाया जाता है,प्राकट्यउत्सव कार्यक्रम में गुरु अतीन्द्र नाथ योगी नें उत्सव को लेकर सराहना किये की बहुत ही सुंदर कार्यक्रम रखा गया है और प्रति वर्ष इसी तरह यह गुरु प्राकट्यउत्सव का आयोजन भव्य रूप में करतें रहें साथ ही समाज को गुरु गोरक्षनाथ के बताय गय रास्तों पर चलना चाहिए कहकर गोरक्षनाथ की जीवन गाथा रूपी उपदेश उपस्थित लोगों को ग्रहण कराएं, साथ ही प्राकट्यउत्सव के मुख्य अतिथि सांसद संतोष पाण्डेय नें सर्वप्रथम मंत्रोचारण करते हुए अपना वक्तव्य शुरू किये और कहा की यह आयोजन बहुत सुंदर तरीके सुषज्जित किया गया है साथ ही साथ गुरु गोरक्षनाथ के जीवन चरित्र को विस्तार से सुनाये और कहा की अपने वेदों और पुराणों से लगाव लगाइये और निरंतर सतकर्म करतें रहें अंत में उन्होंने मंदिर में भवन निर्माण हेतु 5 लाख रुपय का अनुदान दिए, प्राकट्यउत्सव में शुश्री प्रिया योगी कथवाचिका (श्रीधाम वृन्दावन) की भी उपस्थिति रही शुश्री प्रिया योगी नें भी मन्त्रउच्चारण करते हुए कहीं की इस आयोजन में आने के बाद बहुत ही आनंद की अनुभूति हो रही है प्रति वर्ष यह आयोजन नाथ योगी समाज के लिए बहुत ही शोभनीय है और गुरुगोरक्ष नाथ महिमा का विस्तारपूर्वक उपदेश दिए, प्राकट्यउत्सव में समाज के लोगों को कार्य विभाजन किया गया था जिस कार्य में सभी का सराहनीय योगदान रहा जिसमें
प्राकट्य उत्सव सर्व व्यवस्था समिति:- बबला नाथ योगी, भागवत नाथ योगी, टंकेश्वर नाथ योगी, प्राणनाथ योगी, शत्रुहन नाथ योगी, संतोष नाथ योगी, सरयू नाथ योगी, नारायण नाथ योगी, प्रकाश नाथ योगी, संतोष नाथ योगी, दूध नाथ योगी, गोविन्द नाथ शिवोपाशक, रूपेंद्र नाथ शिवोपाशक, कपिल नाथ योगी, किरण नाथ योगी, प्रमोद नाथ योगी, डमरू नाथ योगी, सोहन नाथ योगी, रामनाथ योगी, पीताम्बर नाथ योगी, दसरथ नाथ योगी, चितरेखा नाथ योगी, दुलेश्वर नाथ योगी
CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.