Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, May 11, 2023

कैबिनेट मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने नगर पंचायत सहसपुर लोहारा को करोड़ों रूपए के विकास मूलक कार्यो की सौगत दी क्षेत्रों का समुचित विकास करना हमारी प्राथमिकता में शामिल-कैबिनेट मंत्री श्री अकबर मंत्री श्री अकबर ने नगर पंचायत सहसपुर लोहारा के 75 शहरी पथ विक्रेताओं को वेंडर कार्ड वितरित किया

 कैबिनेट मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने नगर पंचायत सहसपुर लोहारा को करोड़ों रूपए के विकास मूलक कार्यो की सौगत दी

 


क्षेत्रों का समुचित विकास करना हमारी प्राथमिकता में शामिल-कैबिनेट मंत्री श्री अकबर 


मंत्री श्री अकबर ने नगर पंचायत सहसपुर लोहारा के 75 शहरी पथ विक्रेताओं को वेंडर कार्ड वितरित किया 


कवर्धा, 11 मई 2023। प्रदेश के वन, परिवहन, आवास, पर्यावरण, विधि विधायी तथा जलवायु परिवर्तन मंत्री व कवर्धा विधायक श्री मोहम्मद अकबर ने आज अपने विधानसभा क्षेत्र के सहसपुर लोहारा नगर पंचायत के लिए जन आकांक्षाओं के अनुरूप 01 करोड़ रूपए की लागत से स्वीकृत 04 अलग-अलग विकास मूलक कार्यो का भूमिपूजन किया। मंत्री श्री अकबर ने कहा कि सहसपुर लोहारा नगर पंचायत को 01 करोड़ रूपए की सौगात मिलने से नगर पंचायत को विकास के मुख्यधारा से जोड़कर आगे बढ़ने में विशेष बल मिलेगा।   

केबिनेट मंत्री श्री अकबर ने वार्ड 14-15 में 46 लाख 68 हजार रूपए की लागत से पुलिया रिटर्निंगवॉल एवं एप्रोच रोड निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन किया। इसके साथ ही उन्होंने वार्ड 07, 08 जमात पारा से महावीर चौक तक सीसी रोड निर्माण लागत 25.01 लाख रूपए, वार्ड 08 में पुराना तालाब गहरीकरण लागत 9 लाख 68 हजार रूपए और वार्ड 09 में नया तालाब गहरीकरण लागत 19 लाख 71 हजार रूपए का भूमिपूजन किया। इस दौरान मंत्री श्री अकबर ने नगर पंचायत सहसपुर लोहारा के 75 शहरी पथ विक्रेताओं को वेंडर कार्ड वितरित किया। इस अवसर पर श्री कलीम खान, नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अनारा बाई साहू, उपाध्यक्ष श्री अजय यादव, सहसपुर लोहारा जनपद अध्यक्ष श्रीमती लीला धनुक वर्मा, उपाध्यक्ष श्री सनत जायसवाल, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री जीमल खान, कृषि उपज मंडी अध्यक्ष श्री नीलकंठ साहू, उपाध्यक्ष श्री चोवाराम साहू, श्री भगवान सिंह पटेल, सीएमओ श्री तेज चंद्रवंशी सहित जनप्रतिनिधि, पार्षद उपस्थित थे।


क्षेत्र विकास करना हमारी पहली प्राथमिकता-मंत्री श्री अकबर 


कैबिनेट मंत्री श्री अकबर ने कहा कि क्षेत्रों का विकास करना हमारी प्राथमिकता में शामिल है। क्षेत्र भ्रमण के दौरान क्षेत्रवासियों की आवश्यकताओं की जानकारी मिलती है। उनकी मांगों के अनुरूप विभिन्न विकास कार्य स्वीकृत किया गया है, जिसका आज भूमिपूजन किया गया। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य होने से क्षेत्र का विकास होगा। उन्होंने कहा कि आर्थिक, समाजिक, शैक्षिणिक रूप से पिछड़े लोगों की जीवन उत्थान और पिछड़े क्षेत्रों का समुचित विकास करना छत्तीसगढ़ सरकार का मुख्य ध्येय है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा लोगों के जीवन स्तर में सुधार और जनहित से जुड़े मांग, समस्याओं का प्राथमिकता में निदान भी किया जा रहा है। 

किसानों को मिला उनके उपज का सही दाम 


कैबिनेट मंत्री श्री अकबर ने करोड़ो रूपए की सौगात देते हुए कहा कि हमने जो वादा किया था उन सभी वादों को पूरा किया जा रहा है। उन्होंने छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा पूरे किए गए सभी वायदे के बारे में लोगों को विस्तार से भी बताया। उन्होंने कहा कि किसानों का कर्ज माफी और राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत किसानों को उनके उपज का सही दाम मिलने से इन चार वर्षो में छत्तीसगढ़ के किसानों के जीवन में आर्थिक और समाजिक रूप से व्यापक बदलाव देखा गया है। उन्होने छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा किए गए राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के बारे में भी लोगों को बताया। इस योजना के तहत ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूरों को सालाना 7 हजार रूपए दिया जा रहा है। उन्होंने इस अवसर पर छत्तीसगढ सरकार की महत्वकांक्षी योजना सार्वभौम पीडीएस, राजीव युवा मितान क्लब, मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान, स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल, पौनी पसारी योजना, मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक योजना, शहीद महेन्द्र कर्मा तेंदूपत्ता संग्राहक सामाजिक सुरक्षा योजना, नरवा, गरवा, घुरवा और बाड़ी सहित विभिन्न योजनाओं के लाभ के बारे में भी लोगों को विस्तार से समझाया।

CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad