धान का विक्रय प्रति एकड़ 15 क्विंटल से बढ़ाकर 20 क्विंटल कर किसानों का बढ़ाया मान-केबिनेट मंत्री श्री अकबर
केबिनेट मंत्री श्री अकबर ग्राम पंचायतों में भेंट मुलाकात कर शासन की योजनाओं का लाभ और उनके क्रियान्वयन की ले रहे जानकारी
मंत्री श्री अकबर बोड़ला विकासखंड के ग्रामवासियों से रूबरू हुए, जमीन में बैठकर लगाई जन चौपाल
कवर्धा, 15 मई 2023। केबिनेट मंत्री व कवर्धा विधायक श्री मोहम्मद अकबर ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने विधानसभा के दौरान किसानों के हित के लिए धान का विक्रय प्रति एकड़ 15 क्विंटल से बढ़ाकर 20 क्विंटल किया है। अब इससे किसान अपना पूरा धान समर्थन मूल्य में बेच सकते हैं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ पहला ऐसा राज्य है जहां भूमिहिन कृषि मजदूरों को प्रतिवर्ष 7000 हजार रूपए की राशि सरकार की तरफ से राजीव गांधी भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के अंतर्गत दी जाती है।
CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.