वन मंत्री श्री अकबर आज नौ कुण्डीय श्री विष्णु महायज्ञ एवं मानस प्रवचन सत्संग कार्यक्रम में शामिल हुए
मंत्री श्री अकबर ने प्रदेश की सुख शांति और समृद्धि के लिए पूजा-अर्चना की
मंत्री श्री अकबर ने क्षेत्र के विकास के लिए 10 लाख देने की घोषणा की
कवर्धा, 15 मई 2023। प्रदेश के वन, परिवहन, आवास, पर्यावरण तथा जलवायु परिवर्तन मंत्री एवं कवर्धा विधायक श्री मोहम्मद अकबर आज सोमवार को बोड़ला विकासखण्ड के ग्राम खैरबना कला में आयोजित नौ कुण्डीय श्री विष्णु महायज्ञ एवं मानस प्रवचन सत्संग कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने यज्ञ में पूजा अर्चना कर प्रदेश की सुख शांति और समृद्धि की कामना की। मंत्री श्री अकबर ने इस दौरान भजन-कीर्तन एवं कथा सुनकर श्रीफल भेंट करते व्यास गद्दी पर बैठे पीठाधीश महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया। यह यज्ञ 07 मई से चल रहा है। मंत्री श्री अकबर ने सभी को बधाई और शुभकामनाएं दी। इस दौरान मंत्री श्री अकबर ने क्षेत्र के विकास के लिए 10 लाख देने की घोषणा की। मंत्री श्री अकबर आज कबीरधाम जिले के एक दिवसीय प्रवास पर पहुचे थे। मंत्री श्री अकबर के साथ यज्ञ मे इस अवसर पर क्रेडा के सदस्य श्री कन्हैया अग्रवाल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि श्री होरीलाल साहू, कृषि उपज मंडी अध्यक्ष श्री नीलकंठ साहू, उपाध्यक्ष श्री चोवा साहू, बोड़ला जनपद उपाध्यक्ष श्री सनत जायसवाल, श्री राजेश शुक्ला सहित अन्य गणमान्य नागरिक तथा जनप्रतिनिधि ने भी पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया।
CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.