दिनांक-16.05.2023
दुर्ग रेंज दुर्ग पुलिस महानिरीक्षक श्री आनंद छाबड़ा द्वारा किया गया कबीरधाम जिले का आकस्मिक निरीक्षण।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस के राजपत्रित अधिकारियों की ली गई बैठक।
बेसिक पुलिसिंग, अपराध अन्वेषण/नियंत्रण व कानून व्यवस्था ड्यूटी में संवेदनशील रहकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने व सुरक्षा संबंधी दिया गया आवश्यक निर्देश।
दुर्ग रेंज दुर्गा पुलिस महानिरीक्षक श्री आनंद छाबड़ा द्वारा कबीरधाम जिले के एक दिवसीय दिनांक-16.05.2023 को आकस्मिक निरीक्षण/भ्रमण कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक कार्यालय में कबीरधाम जिले के पुलिस के राजपत्रित अधिकारियों की बैठक ली गई। बैठक में कबीरधाम जिले के पुलिस कप्तान डाॅ. लाल उमेद सिंह के निर्देशन में उप. पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री कौशल किशोर वासनिक, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बोडला श्री जगदीश उइके, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी (आजाक) श्री शेर सिंह, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी लोहारा श्री संजय ध्रुव, प्रशिक्षु उप. पुलिस अधीक्षक सुश्री अमृता पैकरा, रक्षित निरीक्षक श्री महेश्वर सिंह उपस्थित रहे।
कबीरधाम पुलिस कप्तान डॉ. लाल उमेद सिंह द्वारा दुर्ग रेंज दुर्ग पुलिस महानिरीक्षक श्री आनंद छाबड़ा द्वारा दिए गए निर्देशों का कबीरधाम पुलिस के द्वारा पूर्णनिष्ठा से पालन करने का आश्वासन देते हुए जिले के राजपत्रित अधिकारियों को अपना बहुमूल्य समय निकाल कर आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान करने के लिए धन्यवाद ज्ञापित कर आभार प्रकट किया गया।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.