Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, May 7, 2023

2018 के बाद किसानों के जीवन में आई आर्थिक संपन्नता ही सरकार की सफलता: इंद्रशाह मंडावी किसान चौपाल: मानपुर विकासखंड के धुर वनांचल क्षेत्र औंधी पहुंचे नवाज खान फसल परिवर्तन कर किसानों की आय दुगुनी करना हमारा प्रयास: नवाज खान मनीराम भाला गढ़डोमी, बलीराम मानकर चिचवाही ने गन्ना खेती के लिए भरी हामी

 2018 के बाद किसानों के जीवन में आई आर्थिक संपन्नता ही सरकार की सफलता: इंद्रशाह मंडावी



किसान चौपाल: मानपुर विकासखंड के धुर वनांचल क्षेत्र औंधी पहुंचे नवाज खान


फसल परिवर्तन कर किसानों की आय दुगुनी करना हमारा प्रयास: नवाज खान


मनीराम भाला गढ़डोमी, बलीराम मानकर चिचवाही ने गन्ना खेती के लिए भरी हामी




जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित राजनांदगांव शाखा मानपुर के तत्वाधान में औंधी में किसान चौपाल का आयोजन किया गया। जो मुख्य रूप से उन्नत गन्ना खेती प्रोत्साहन कार्यक्रम के अंतर्गत था। जहां किसानों को गन्ना के खेती हेतु प्रोत्साहन एवं सुझाव दिया गया। इस दौरान किसानों ने भी गन्ना खेती से संबंधित जानकारी चाही जिसे अध्यक्ष नवाज खान ने गन्ना खेती के दौरान होने वाले सम्पूर्ण प्रक्रिया के बारे में बताया। उन्होंने कहा की फसल परिवर्तन कर किसानों की आय दुगुनी करना हमारा प्रयास है।


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक इंद्रशाह मंडावी संसदीय सचिव छत्तीसगढ़ शासन रहे जिन्होंने उपस्थित किसान साथियों से कहा कि छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार किसानों की सरकार है जो छत्तीसगढ़ की सेवा में आने के बाद से ही किसान हित में निर्णय ले रही है। धान का कर्जा माफ, अत्यधिक समर्थन मूल्य में धान खरीदी, आने वाले दिनों में प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान की खरीदी की जाएगी। छत्तीसगढ़ के सर्वांगीण विकास के लिए भुपेश जी की सरकार और हम सब लगातार लगे हुए है। 2018 के बाद किसानों के जीवन में आई आर्थिक संपन्नता ही सरकार की सफलता है। 


कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित राजनांदगांव के अध्यक्ष नवाज खान ने सीधे किसानों को गन्ने की खेती के बारे में बताया की फसल परिवर्तन के साथ अब हमें अधिक समृद्धि की ओर जाना है। नवाज खान सीधे किसानों से रूबरू हुए उन्होंने सरकार के द्वारा किए गए वादे और लगातार निभाए जा रहे वादों पर किसानों से बातचीत किया। उन्होंने कहा की किसानों के मांग के बगैर मुख्यमंत्री जी ने लगातार घोषणा से अधिक धान का दर दिया है, 15 से अधिक कर 20 क्विंटल धान खरीदी कर रही है। छत्तीसगढ़ के किसान पूरे देश में आर्थिक रूप से सबसे ज्यादा मजबूत हुए है।


नवाज खान ने किसान चौपाल में बताया की अब हमें उन्नत कृषि की तरफ आगे बढ़कर धान के इतर गन्ना की खेती की तरफ बढ़ना है। गन्ना की खेती से हम सालाना लाख रुपए से अधिक की आय बचा सकते है। जिला सहकारी बैंक द्वारा गन्ना की खेती के लिए 1 लाख 40 हजार रुपए शून्य दर पर केसीसी लोन भी दिया जायेगा। बोर तथा तार फेंसिंग हेतु 9 प्रतिशत ब्याज दर पर लोन दिया जायेगा। इसके साथ ही सहकारी बैंक बीज प्रदान करने में भी सहयोग करेगी। छत्तीसगढ़ सरकार के प्राथमिकता में केवल किसान है जिन्हे अधिक से अधिक समृद्ध बनाना हमारी जिम्मेदारी है। भूपेश सरकार किसानों की हर संभव मदद करने के लिए तैयार है।


इस अवसर पर जीव जंतु कल्याण बोर्ड के सदस्य संजय जैन,अवध चुरेंद्र मंडी समिति अध्यक्ष, दिनेश शाह मंडावी, लच्छू साबले, रमेश खंडेलवाल, रोजी जान, शमीम तिगाला, घसिया नाग, सुखम बाई खरे, नरेश शुक्ला, सालिक भूआर्य, बालाजी मंडावी, नाजुक तारम, दिलीप, राजे अमिला, पंडित कोसमा, हरिशंकर मिश्रा सहित हजारों कृषक ग्रामीण उपस्थित रहे।


मोहला सेयोगेन्द्र सिंगने की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad