छत्तीसगढ़ में सबसे बेहतर प्रशिक्षण ट्रेनर के नाम से तुलेश्वरी साहू जी का नारी शक्ति सम्मान के लिए हुआ चयन
साथ ही
सत्या सिन्हा, सुचित्रा बिदानी महिलाओं के प्रति अपने जागरूकता, सहयोग के साथ सही मार्गदर्शन देने में उत्कृष्ट प्रदर्शन में रहें जिन्हें राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग भारत करेगा सम्मान
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग भारत करेगा सम्मान हजारों महिलाओं को आत्मनिरर्भर बनाने कला कौशल प्रशिक्षण दे कर जन सेवा में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया तुलेश्वरी साहू/ पिता श्री राम कुमार साहू, माता श्रीमती खोमीन साहू जी के सुपुत्री है वर्तमान में महासमुन्द जिले के बागबाहरा जनपद पंचायत में यंग प्रोफेशनल(YP) के पद पर पदस्थ हैं जिन्होंने पंचायत स्तर पर गौठान में बेहतर कार्य कर महिलाओं को आत्मनिर्भर बना रही है साथ ही आत्म निर्भर के लिए मशरूम उत्पादन, एलईडी बल्ब, गेजेट्स,सिलाई कढ़ाई, कम्प्यूटर प्रशिक्षण जिसमें नि: शुल्क प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित कर हजारों महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने देश और समाज का नाम रोशन कर रही है
साथ ही YP पद के पहले 181 महिला हेल्पलाइन में बेहतर कार्य प्रदर्शन कर महिलाओं को कानूनी जानकारी एवं सुरक्षा के लिए बेहतर कार्य किया गया है साथ ही समय समय पर साइबर सुरक्षा कार्यक्रम एवं सेल्फ डिफेंस के महत्वपूर्ण टिप्स स्वयं प्रदान कर आज एक अलग पहचान बना चुकी है
चर्चा के दौरान कहती हैं जीवन में हमेशा महिलाओं को आत्मनिर्भर,साहसी होना बहुत जरूरी है यदि प्रत्येक महिला संगठित होकर कार्य करें एक दुसरे का हाथ बंटाने हुये देश हित में कार्य करें तो हमारा देश वसुदेव कुटुंबकम् के तर्ज पर आगे बढ़ते रहेगा
इस अवसर पर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग अध्यक्ष श्री सांगेस कुमार भाटी जी, प्रदेश अध्यक्ष श्री टिकेश्वर मिश्रा जी, प्रदेश प्रशासनिक प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष श्री मनोज डडसेना जी, जिला अध्यक्ष श्री राजकुमार अग्रवाल जी, पत्रकार संघ ब्लाक महासचिव एवं गौमाता सेवा समिति जिला अध्यक्ष श्री कमलेश डडसेना, मिडिया प्रभारी प्रकाश सिन्हा जी , डाक्टर श्री किशोर कान्ति साहू जी स्वास्थ संगठन सचिव, अंतराष्ट्रीय कराटे मास्टर नीलकंठ साहू जी, शिक्षक प्रशिक्षण योजना प्रभारी श्री खगेश्वर डडसेना जी, महिला समिति से सानिया साहू जी, एवं सभी जन मानस ने बधाई दिये



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.