महिलाओं ने कि जनदर्शन में रेत घाट निरस्त की मांग कहा रेत घाट स्वीकृति से होगी जल स्तर एवं कृषि कार्य प्रभाव
बिलासपुर से सुरेंद्र मिश्रा
बिलासपुर --बेलगहना तहसील के ग्राम पंचायत कोंचरा के स्वीकृत रेत घाट खसरा क्रमांक 212 /1को निरस्त कराने एवं एवं मुख्यमंत्री खाद्यान्न योजना के तहत मिलने वाली सामग्री चावल शक्कर नमक चना नहीं मिलने से परेशान ग्राम महिला संगठन के बहनों ने सप्ताहिक जनदर्शन मंगलवार को बिलासपुर कलेक्टर को लिखित ज्ञापन सौंपा तथा स्वीकृत रेत घाट को निरस्त कराने की मांग की ग्राम संगठन के महिलाओं के माने तो रेत घाट संचालित से आम लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा बताया गया कि रेत घाट संचालित से भू जलस्तर निचे गिरेगा और भारी वाहन चलने से रोड खराब होगा गांव घनी आबादी के बीच बसा है तथा कुछ ही दूर में प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला है जिसमें नन्हे मुन्ने बच्चे पढ़ते हैं जिससे जब कभी भी दुर्घटना घट सकती है और इस क्षेत्र के किसानों के मुख्य आय का साधन खेती किसानी है जो जल पर निर्भर है रेत घाट संचालित से खेती के कार्य प्रभावित होगा ग्राम पंचयात कोंचरा के किसानो का आय का मुख्य संसाधन धान तथा सब्जी है इनके अलावा इन छेत्र मे कोई उद्योगिक न हीं कल कारखाना केवल खेती किसानी कर जीवन यापन करते है जोकि रेत घाट संचालित से किसानों की भविष्य प्रभावित होगा
पर्याप्त जल होने से यहां कि सब्जी अन्य जिलो मे जाती है
कोंचरा कि किसान सब्जी की खेती करते हैं यहाँ कि सब्जी बिलासपुर सब्जी मंडी के साथ साथ अन्य जिला कोरबा, मनेंद्र गढ़, चिरमिरी, पेंड्रा ग्वारेला मरवाही, मुंगेली. जिला मे जाता है
यहां कि किसान सब्जी कि खेती कर अपने बच्चे को उच्च शिक्षा दे रहे है शिक्षा के साथ साथ शादी विवाह तथा दैनिक जीवन कि अवश्यकता रोटी, कपड़ा, और मकान जैसे अवश्य कता को खेती कर पूरा कर रहे है जो रेत घाट संचालित से पूरी तरह प्रभावित होगा
विगत कई महीनो से ग्राम कोंचरा कि आम लोगो को मुख्यमंत्री खाद्यान्न योजना के तहत मिलने वाली राशन सामग्री नहीं मिल रहा है सेल्समैन के द्वारा हितग्राहियो को फिंगर लगवाकर राशन नहीं देते बोलने पर राशन समाप्त हो गया कहकर अगले माह दे दूंगा कहते है
इस बात का भी उल्लेख किया गया कि सन 2018 में पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह के द्वारा ग्राम कोंचरा के निस्तारित तलाब डोलिया डबरी सौदरीकरण के लिए राशि स्वीकृत की गई थी जो आज तक कार्य पूर्ण नहीं हुआ जिससे ग्रामीणों मे नाराजगी है...


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.