सूर्य कुमार यादव ने लगाई अपनी पहली आइपीएल सेंचुरी ।
सी एन आइ न्यूज -पुरुषोत्तम जोशी ।
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गये मुकाबले में मुंबई ने गुजरात टाइटंस को 27 से हराया ।
सूर्यकुमार यादव. अपनी सर्व श्रेष्ठ पारी खेलते हुए ताबड़तोड़ सेंचुरी जड़ डाली उनके बल्ले से रन पहले की तरह फिर बरसने लगे हैं. सूर्या ने रोहित शर्मा और ईशान किशन द्वारा दी गई कमाल की शुरुआत का पूरा फायदा उठाया.
उन्होंने सिर्फ़ 49 गेंदों पर 103 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली ।
सातवें ओवर में क्रीज़ पर आए सूर्या नाबाद लौटे. और अपनी पारी में ग्यारह चौके और छह छक्के लगाए. इससे पहले रोहित और ईशान ने मिलकर पावरप्ले में 61 रन जोड़ डाले. लेकिन वे दोनों अपनी पारी को बड़े स्कोर में नहीं पहुँचा सके।
रोहित ने 18 गेंदों पर 29 जबकि ईशान ने 20 गेंदों पर 31 रन बनाए. दोनों का विकेट राशिद खान के खाते में गया. रोहित ओवर की पहली जबकि ईशान पांचवीं गेंद पर आउट हुए. इसके बाद आए नेहाल वढेरा और विष्णु विनोद ने छोटी-छोटी लेकिन तेज पारियां खेलीं.।
सूर्या ने पारी की अंतिम गेंद में सिक्स लगाकर अपना शतक लगाया ।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.