Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, May 13, 2023

लंबे समय से लंबित मुक्तिधाम भूमि का किया गया सीमांकन मोहला

 लंबे समय से लंबित मुक्तिधाम भूमि का किया गया सीमांकन


मोहला

जिला मुख्यालय मोहला के मुक्तिधाम की भूमि का लंबे समय से ग्राम वासियों के द्वारा सीमांकन की मांग की जा रही थी, ग्राम वासियों के कथन के अनुसार मोहला नगर में स्थित मुक्तिधाम की भूमि अवैध रूप से कब्जे का शिकार होती हुई नजर आ रही थी, जिसके तहत ग्रामवासी एवं विभिन्न जनप्रतिनिधियों के द्वारा राजस्व विभाग के अधिकारी को विधिवत रूप से सीमांकन करने का निवेदन किया गया जिसके उपरांत राजस्व विभाग के आला अधिकारी एवं कर्मचारियों के द्वारा विधिवत तरीके से ग्राम पंचायत मोहला के विभिन्न ग्रामवासियों को मुनियादी कर एक निश्चित समय पर उपस्थिति के लिए आमंत्रित कर मोहला नगर के मुक्तिधाम भूमि का सीमांकन 12 मई दिन शुक्रवार को समय 11:00 बजे से प्रारंभ किया गया जिसके उपरांत राजस्व विभाग के नायाब तहसीलदार अमर गुप्ता आर आई , पटवारियों , विधायक प्रतिनिधि दिलीप सिंगने ग्राम सरपंच सरस्वती ठाकुर ,धनंजय पांडे, अब्दुल खालिक खान, सतीश नेताम, रमेश द्विवेदी, कुशल यादव, नितिन लोन्हारे, सुरजीत ठाकुर की उपस्थिति समेत मोहला नगर के विभिन्न समाजसेवी जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणों के साथ मिलकर मुक्तिधाम भूमि का सीमांकन किया गया ।

राजस्व विभाग के आर आई के अनुसार मुक्तिधाम भूमि जिसका खसरा क्रमांक 181/2,177,178,176/1 का कुल रकबा 9.82 एकड़ बताया गया है।


ग्राम पंचायत सरपंच सरस्वती ठाकुर


 मोहला नगर में स्थित मुक्तिधाम की भूमि से हो रहे अवैध कब्जे को हटाकर जल्द ही निश्चित भूमि का घेराव किया जाएगा साथ ही साथ मुक्तिधाम भूमि के लिए अन्य गतिविधियां भी ग्राम सभा कर सुनिश्चित की जाएगी।


जय महाकाल सेवा समिति मोहल्ला के अध्यक्ष रमेश द्विवेदी


जल्द ही मुक्तिधाम भूमि की सफाई जन सहयोग एवं आर्थिक रूप से सहयोग कर किया जाएगा साथ ही साथ सीमावर्ती क्षेत्र में नाली निर्माण कर जगह को सुनिश्चित की जाएगी तत्पश्चात मुक्तिधाम क्षेत्र में वृक्षारोपण एवं बैठक व्यवस्था सुनिश्चित करने एवं स्वास्थ्य विभाग के मरचुयूरी (मुर्दाघर) को बेहतर तरीके से तैयार करने पर कार्य किया जाएगा।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad