Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, May 9, 2023

शराब घोटाले के विरोध में केसीजी जिले के सभी 6 मण्डलों में करेगी पुतला दहन 11 मई को भाजपा का जिलास्तरीय महाधरना, मुख्यमंत्री से करेंगे इस्तीफे की मांग

 2000 करोड़ के शराब घोटाले को लेकर भाजपा आक्रामक, सीएम बघेल व आबकारी मंत्री लखमा का किया पुतला दहन



 शराब घोटाले के विरोध में केसीजी जिले के सभी 6 मण्डलों में करेगी पुतला दहन


11 मई को भाजपा का जिलास्तरीय महाधरना, मुख्यमंत्री से करेंगे इस्तीफे की मांग



खैरागढ़-भारतीय जनता पार्टी ने 2000 करोड़ के उजागर हुये शराब घोटाले के मामले पर कांग्रेस सरकार को जमकर घेरा है। भाजपा ने कहा है कि यह सरकार घोटालों की सरकार है। शराब घोटाले का खुलासा हो चुका है और कांग्रेस सरकार की असलियत सामने आ गयी है। भारतीय जनता पार्टी इस मुद्दे को लेकर समूचे छत्तीसगढ़ में व्यापक विरोध प्रदर्शन कर रही है।इसी कड़ी में खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिला भाजपा, महिला मोर्चा, युवा मोर्चा सहित भाजपा के समस्त मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों ने राजीव चौक में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भुपेश बघेल व आबकारी मंत्री कवासी लखमा का पुतला दहन किया जिसमें भाजपाइयों ने नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया बता दें कि कल 10 मई को खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के सभी 6 मण्डलों में भाजपा द्वारा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और आबकारी मंत्री कवासी लखमा का पुतला दहन किया जायेगा और 11 मई को शराब घोटाला व भष्ट्राचार के विरोध में भारतीय जनता पार्टी जिलास्तरीय महाधरना प्रदर्शन करेगी व मुख्यमंत्री से इस्तीफे की मांग करेगी भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष घम्मन साहू ने कहा कि ईडी की कार्यवाही से उजागर हुआ कांग्रेस सरकार में 2000 करोड़ का शराब घोटाला दिल्ली में हुये शराब घोटाले से भी बड़ा है। इतना बड़ा घोटाला सत्ता के समर्थन व संरक्षण के बिना कतई नहीं हो सकता। भाजपा समूचे जिले में मण्डल स्तर पर बुधवार को विरोध स्वरूप मुख्यमंत्री व आबकारी मंत्री का पुतला फूंकेगी और गुरुवार को जिलास्तरीय धरना प्रदर्शन कर भाजपा द्वारा मुख्यमंत्री से इस्तीफा मांगा जायेगा घम्मन साहू ने आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी जनता के समक्ष कांग्रेस सरकार के कृत्यों को उजागर करने के लिये संकल्पित है। लोकतांत्रिक तरीके से भाजपा जनता की आवाज़ बनकर कांग्रेस के भ्र्ष्टाचार का विरोध पुरजोर तरीके से करेगी। राजनांदगांव जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता से चुनाव में शराबबंदी का वादा करके सत्ता में आयी कांग्रेस सरकार ने वादे को भूला दिया। अब ईडी की कार्यवाही से 2000 करोड़ का शराब घोटाला सामने आया है। यह खुलासा कांग्रेस की कथनी और करनी को बताता है। भाजपा प्रदेश सहित खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले में कांग्रेस सरकार में हुये बडे़ घोटाले को लेकर विरोध प्रदर्शन करेगी।इस दौरान जिला भाजपा महामंत्री रामाधार रजक, पूरण वर्मा, नीलिमा गोस्वामी, विकेश गुप्ता, प्रकाश सिंह, हरप्रसाद वर्मा, आयश सिंह, विनय देवांगन, टीके चंदेल,अनिल अग्रवाल, अंकित अग्रवाल, विनय चोपड़ा, सौर्यादित्य सिंह, चंद्रशेखर यादव, हर्षवर्धन वर्मा सहित भाजपाई मौजूद रहे।


सीएनआई न्यूज़ खैरागढ़ से सोमेश कुमार की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad