मध्यप्रदेश सिवनी -बहुजन राज अधिकार यात्रा 6 से 8 जुलाई तक सिवनी जिले चारों विधानसभा में करेगी भ्रमण बहुजन राज अधिकार यात्रा की तेयारियों के निर्देश संगठन को दियै गये
सी. एन. आई. न्यूज/सिवनी बहुजन समाज पार्टी जिला इकाई सिवनी की बैठक 27 मई 2023 को सम्पन्न हुईं। जिसमें मुख्य अतिथि बालकिशन चौधरी प्रदेश प्रभारी एवं विशेष अतिथि उमाकांत बन्देवार ज़ोन प्रभारी रीवा,इजी. महेंद्र जिला प्रभारी सिवनी रहे। बैठक की अध्यक्षता लालसिंह नंदौरे जिला अध्यक्ष द्वारा की गई। प्रदेश प्रभारी बालकिशन चौधरी द्वारा संगठन की समीक्षा की गई एवं संगठन विस्तार के निर्देश जिला कमेटी को दिया।
2023 मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में बसपा के बगैर किसी की सरकार नहीं बनेगी बालकिशन चौधरी
इसके साथ ही श्री बालकिशन चौधरी ने कार्यकर्ताओं को बताया कि बहुजन राज अधिकार यात्रा इंजीनियर रमाकांत पिप्पल, प्रदेश अध्यक्ष बसपा के नेतृत्व में 06 जुलाई 2023 को सिवनी जिले में प्रवेश करेगी एवं जिले की चारों विधानसभाओं में भ्रमण करते हुए 08 जुलाई की शाम को यहां से प्रस्थान करेगी।जिसकी तैयारी एवं रूप रेखा तैयार करने के निर्देश संगठन को दिए। इसके साथ ही श्री बालकिशन चौधरी ने कार्यकर्ताओं को आश्वस्त किया कि 2023 मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में बसपा के बगैर किसी की सरकार नहीं बनेगी।
बूथ स्तर तक संगठन निर्माण करने के निर्देश दिये
कार्यकताओं को बूथ स्तर तक बहुजन समाज के महापुरुषों के संदेश को पहुंचाने एवं बूथ स्तर तक संगठन निर्माण करने कहा।बैठक में दिलीप सिसोदिया जिला उपाध्यक्ष, रामभवन डहेरिया जिला कोषाध्यक्ष के.एल. भलावी वरिष्ठ बसपा नेता केवलारी,रवि मेश्राम, एडवोकेट सतीश यादव विधानसभा प्रभारी सिवनी,रामसिंग परतें, सुभाष चौधरी विधानसभा प्रभारी बरघाट,किरण मरकाम बसपा नेता बरघाट, डॉ प्रखर मेश्राम नगर अध्यक्ष सिवनी बाबू लाल सिगोरे विधानसभा अध्यक्ष लखनादौन,जय कुमार डहेरिया, उमाशंकर मर्सकोले, ओमप्रकाश सनोडिया उपस्थित रहे।
जिला ब्यूरो छब्बी लाल कमलेशिया की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.