छत्तीसगढ़ स्टेट कराते चैंपियनशिप प्रतियोगिता मे नगर के दो सगे भाईयों ने गोल्ड मेडल जीतकर नगर का गौरव बढ़ाया
रतनपुर से ताहिर अली की रिपोर्
रतनपुर.....छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ मे 25 और 26 मई 2023 को आयोजित कराते चैंपियनशिप प्रतियोगिता मे बड़ी बाजार स्थित विट्ठल नाथ मंदिर के पुजारी अनिरुद्ध नगरकर एवं श्रीमती शिल्पा नगरकर के होनहार पुत्रो अनय नगरकर एवं आराध्य नगरकर ने 40किलोग्राम एवं 30 किलोग्राम के अपने अपने वर्ग मे गोल्ड मेडल जीतकर नगर को गौरवान्वित किया।इस ऐतिहासिक उपलब्धि के बारे मे जानकारी देते हुए मंदिर के प्रबंधक एवं अनय और आराध्य के बड़े पापा पं.आनंद नगरकर ने बताया की बाल्यकाल से ही दोनो भाईयों की रूचि कराते.की ओर.रही इसी कारण उनको बेहतर प्रशिक्षण के लिए कोच डी.आर. साहू एवं, सूरज साहू के पास भेजा गया जिसका परिणाम आज हम सब देख है।इतनी कम उमर मे इस तरह की उपलब्धि से नगर गौरवान्वित महसूस कर रहा है।अनेक सामाजिक संगठनों एवं शुभचिंतकों ने अपनी शुभकामनाएं देकर दोनो बच्चों को प्रोत्साहित किया।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.