अभियान... 8 किमी लंबे नालाें के लिए 26 कर्मी तैनात
बारिश में होने वाली दिक्कतों से बचने नालाें की सफाई शुरू
शहर के नालों की बारिश पूर्व सफाई शुरू कर दी गई। नगरपालिका के स्वच्छता विभाग द्वारा सप्ताह भर से शहर के भीतर बने आठ बडे़ नालो की सफाई अभियान का आरंभ किया गया है। शहर भर मे आठ जगहो पर लगभग 7 किमी लंबे बडे़ नालो से ही शहर भर के नालियों और बारिश का पानी निकलता है।
खैरागढ़. इन नालों को बारिश के पहले पूरी तरह से तैयार करने, खरपतवार, गंदगी और जमे मलबे को हटाने स्वच्छता विभाग पखवाडे़ भर तक अभियान चलाकर सफाई करेगा। इसकी शुरूआत राजनांदगांव कवर्धा मुख्य मार्ग स्थित जैनमंदिर के सामने स्थित नाले से की गई। अभियान मे सिविल लाइन, विवि परिसर, टिकरापारा, अमलीपारा, जैनमंदिर, तुरकारीपारा और ईतवारी बाजार में दो बडे़ नाले शामिल किए गए है। इन नालों की पर्याप्त सफाई कर मलबा निकाला जा रहा है।
शहर भर के बडे़ नालो की सफाई के लिए पालिका के स्वच्छता विभाग द्वारा 26 सफाई कर्मियों को दलबल सहित तैनात किया गया है। सफाई कर्मियो के साथ साथ पालिका के तीन ट्रैक्टर, जेसीबी को भी नाला सफाई मे लगाया गया है। पिछले पांच दिनो से सफाई अभियान लगातार जारी है। नालो मे महीनो से जमा मलबा निकाला जा रहा है। इसमे सफाई कर्मियों को मशक्कत करनी पड़ रही है।
सिविल लाइन में शुरू होने वाला सबसे लंबाई वाला नाला सिविल लाइन, कलेक्ट्रेट परिसर, लोनिवि कालोनी, दुर्गा चौक से होते विवि परिसर होते जैन मंदिर के सामने से गुजरती है। इस नाले मे पर्याप्त चौड़ाई जैन मंदिर से आगे निकलते ही कम हो जाती है। जिसके कारण यहां सबसे ज्यादा बारिश के दिनों में पानी भरने, सड़क जाम होने जैसी समस्याएं सामने आती है। पालिका का सफाई दस्ता इसी नाले की सफाई मे सबसे ज्यादा जुटा है। ईतवारी बाजार स्थित पूराने नाले मे भी आसपास के चार वार्डो का पानी शामिल होता है। इस नाले की सफाई के लिए भी सफाई दस्ते को अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ती है।
नालों के बाद होगी नदियों की सफाई
पालिका प्रशासन द्वारा बारिश पूर्व तैयारियों के लिए शहर भर के 26 किमी से अधिक लंबी नालियों की सफाई लगातार कराई जा रही है। बारिश के दौरान होने वाली परेशानियों से बचने नालो की सफाई कार्य शुरू कराया गया है। नालों की सफाई पखवाडे़ भर मे पूरा होने के बाद शहर की जीवन दायिनी नदियाें की सफाई अभियान की भी शुरूआत होगी। शहर भर मे सफाई और बारिश पूर्व व्यवस्था मे जुटे पालिका प्रशासन ने लोगो से भी अभियान मे सहयोग मांगा है।
सफाई कराई जा रही है
बारिश के दौरान होने वाली परेशानियों से बचने शहर के बडे़ आठ नालों की सफाई कार्य कराया जा रहा है। जहां ज्यादा परेशानी सामने आती है। वहां अतिरिक्त व्यवस्था सफाई के दौरान बनाई जा रही है।
सूरज सिदार, सीएमओ नगर पालिका खैरागढ़
सी एनआई न्यूज़ खैरागढ़ से सोमेश कुमार की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.