Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, May 15, 2023

पत्नी की हत्या करने वाला आरोपी पति कीर्तन साहू गिरफ्तार



रायपुर पुलिस 

दिनांक 14.05.2023

*पत्नी की हत्या करने वाला आरोपी पति कीर्तन साहू गिरफ्तार*


*पारिवारिक विवाद बना हत्या का कारण*


विवरण - दिनांक 12.05.2023 को प्रार्थी कीर्तन साहू ने थाना टिकरापारा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह सुपर मार्बल पचपेड़ी नाका रायपुर में मजदूरी का काम करता है एवं लालपुर में किराये के मकान में रहता है साथ में उसकी पत्नी बबीता साहू भी रहती थी जो झाडू पोछा का काम करती थी। जो प्रार्थी की दूसरी पत्नी थी। दिनांक 11.05.23 को प्रार्थी की पत्नी बबीता साहू प्रातः 7.00 बजे काम पर चली गई थी, प्रातः करीबन 9.30 बजे एम.एम.आई. अस्पताल के पास प्रार्थी अपनी पत्नी से मिला था। प्रार्थी जब शाम करीबन 6.30 बजे घर वापस आया तो देखा की उसकी पत्नी घर में नही थी तथा रातभर घर नही आई थी। प्रार्थी दिनांक 12.05.23 को सुबह पुनः अपने काम में चला गया था, शाम करीबन 6.30 बजे घर आया तो उसके घर में बदबू आ रही थी तो वह इधर-उधर देखा कुछ नही दिखा। इसी दौरान प्रार्थी दीवान को खोलकर देखा तो उसकी पत्नी औंधे मुंह पड़ी थी एवं उसकी मृत्यु हो चुकी थी। पुलिस टीम द्वारा जाकर शव को देखने पर पाया गया कि दीवान पर खून बिखरा हुआ था एवं होंठ दातों के बीच दबा हुआ था, प्रथम दृष्ट्या किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा मृतिका की हत्या करना प्रतीत हो रहा था। जिस पर थाना टिकरापारा में मर्ग कायम कर जांच में लिया गया एवं शव का पोस्ट मॉर्टम कराया गया। पोस्ट मॉर्टम रिपोर्ट में डॉक्टर द्वारा मृतिका बबीता साहू की मृत्यु गला दबाकर करना लेख किया गया। 


हत्या की घटना को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत अग्रवाल द्वारा घटना को गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर/अपराध श्री अभिषेक माहेश्वरी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री डी.सी. पटेल, नगर पुलिस अधीक्षक पुरानी बस्ती श्री राजेश चौधरी तथा थाना प्रभारी टिकरापारा को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी टिकरापारा के नेतृत्व में थाना टिकरापारा पुलिस की टीम द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थी कीर्तन साहू से विस्तृत पूछताछ किया गया। पूछताछ के दौरान कीर्तन साहू का बयान लेने पर वह बार-बार अपना बयान बदलता था एवं उसके द्वारा दिया गया बयान घटना से मिलान नहीं होता था। जिस पर टीम के सदस्यों का शक उस पर गहरा हुआ तथा कड़ाई से पूछताछ करने पर वह अपने झूठ के सामने टिक न सका और अंततः पारिवारिक विवाद के कारण अपने साथी कृष्णा नामक व्यक्ति के साथ मिलकर अपनी पत्नी बबीता साहू की गला दबाकर हत्या करना तथा शव को दीवान के अंदर छिपाकर रखना बताया गया। जिस पर दोनो आरोपियों के विरूद्ध थाना टिकरापारा में अपराध क्रमांक 233/23 धारा 302, 34 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी कीर्तन साहू को गिरफ्तार कर उसके विरूद्ध कार्यवाही की गई। 


प्रकरण में संलिप्त आरोपी कृष्णा फरार है, जिसकी पतासाजी कर गिरफ्तार करने के हर संभव प्रयास किये जा रहे है। 


*गिरफ्तार आरोपी - कीर्तन साहू पिता आनंद राम साहू उम्र 34 साल निवासी लालपुर थाना टिकरापारा रायपुर।*

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad