गुजरात ने राजस्थान रॉयल्स को
9 विकेट से हराया ।
सी एन आइ न्यूज़ -पुरुषोत्तम जोशी ।
जयपुर, -आइ पी एल में खेले गए आज के मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स द्वारा निर्धारित 119 रन के लक्ष्य को आसानी से हासिल किया जिससे गत चैंपियन ने यहां एकतरफा इंडियन प्रीमियर लीग मैच में नौ विकेट से शानदार जीत दर्ज की।
राजस्थान रॉयल्स को 17.5 ओवरों में मात्र 118 रनों पर समेटने के बाद, शुभमन गिल (36) और रिद्धिमान साहा (34 गेंदों में नाबाद 41 रन) के बीच 71 रनों की दृढ़ शुरूआती साझेदारी ने विशाल जीत के लिए मंच तैयार किया, जिसे पूरा भी किया गया कप्तान हार्दिक पांड्या की तेज 15 गेंदों में नाबाद 39 रन बनाए।
गुजरात टाइटंस ने 13.5 ओवर में एक विकेट पर 119 रन बनाकर 37 गेंद शेष रहते जीत हासिल की।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.