भारतीय जनता पार्टी के द्वारा किया गया बीच सड़क पर हनुमान चालीसा का पाठ
सी एन आइ न्यूज -पुरुषोत्तम जोशी ।
रायपुर -भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता एवं वरिष्ठ विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने बुढ़ेश्वर मंदिर चौक में हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया ।
भाजपा का यह आयोजन कांग्रेस पार्टी के द्वारा सनातन हिन्दु धर्म व बजरंग बली के लगातार अपमान के विरोध में रखा गया।
इस विवाद का मुख्य कारण केरल में कांग्रेस पार्टी के चुनावी घोषणा पत्र में बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाने की बात पर हुआ ।
इस मामले में मुख्यमंत्री द्वारा दी गई, प्रतिक्रिया पर कि यदि जरूरत पड़े तो छत्तीसगढ़ में भी
बजरंग दल पर कार्यवाही की जाएगी ।इसके बाद से ही बजरंग दल और भाजपा ने विरोध प्रदर्शन
शुरू कर दिया है।
आज के इस हनुमान चालीसा पाठ मे बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए ।
इनमें वरिष्ठ विधायक बृजमोहन अग्रवाल, भाजपा अध्यक्ष जयंती भाई, रमेश सिंह ठाकुर, सालिक सिंह ठाकुर, अमित साहू,मनोज पंजवानी सहित बड़ी संख्या मे महिला कार्यकर्ता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.