क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन अवसर पर नक्सल प्रभावित ग्राम पीड़ाघाट, दुलदुला पहुंचे पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेंद सिंह
क्रिकेट प्रतियोगिता में ग्राम सालेवारा और चिल्फी ने मारी बाजी, यातायात जागरूकता के लिए मैन ऑफ द सीरीज विजेता को किया हेलमेट प्रदान
कवर्धा। चिल्फी थाना अंतर्गत नक्सल प्रभावित ग्राम पीडाघाट (सालेवारा) और ग्राम दुलदुला में सामुदायिक पुलिसिंग के तहत आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन अवसर पर कबीरधाम पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेंद सिंह शामिल हुए। ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक का बैगा नृत्य से स्वागत किया। सामुदायिक पुलिसिंग के तहत क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन ग्राम खेल समिति, कबीरधाम पुलिस एवं समस्त ग्रामवासी पीडाघाट (सालेवारा) और ग्राम दुलदुला के संयुक्त तत्वधान में 04 मई तक संपन्न हुआ। इस अवसर पर पुलिस विभाग के अधिकारी- कर्मचारी थाना प्रभारी चिल्फी विकास बघेल, पुलिस अनुभाग अधिकारी बोड़ला श्री जगदीश, मीडिया प्रतिनिनिधि श्री महेश मिश्रा, श्री अजय यादव, श्री मन्नू चंदेल, श्री भावेश मिश्रा, श्री जितेन्द्र नामदेव, श्री जितेन्द्र तिवारी, श्री महबूब खान सहित आसपास के सैकड़ों की संख्या ग्रामीण, स्कूली बच्चे उपस्थित थे
CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.