छह माह से चल रही थी प्रशासनिक तैयारी, शहर में खुला सी-मार्ट
महिलाआ द्वारा लघु और गृह उद्योग के माध्यम से बनाए जा रहे देशी उत्पादों को बेहतर प्लेटफार्म देने शुरू किए जाने वाले सी-मार्ट का संचालन शुरू हो गया। मुख्य मार्ग पर सरपंच संघ भवन को इसके लिए दो माह से तैयार किया जा रहा था। तैयारी पूरी होने के बाद इस सी-मार्ट महिला समूह द्वारा बनाए जाने वाले उत्पादों की बिक्री भी प्रारंभ हो गई।
खैरागढ़. जिले के खैरागढ़ और छुईखदान ब्लॉक के महिला समूहाें में से सौ से अधिक समूहों की महिलाओं द्वारा देशी उत्पाद बनाकर बाजाराें में बिक्री की जाती रही है। इन समूह की महिलाओं के उत्पादाें को एक मंच पर लाकर बेचने जिला प्रशासन ने सी-मार्ट का संचालन शुरू कराया।
यहां सभी प्रकार के मसाले, हल्दी, मिर्च, गरम मसाला, सरसों, दाल, आचार मसाला, सेवई, पास्ता, आलू चिप्स, मूरकू, बेसन, आटा, चना, जीरा, निरमा, डिशवॉश, अगरबत्ती, धूप, दीप, कुल्हड़, एलईडी लाइट, धनिया पाऊडर, साबुन, बड़ी, पापड़, आचार, बिजौरी, फिनाइल, झाडू़, दोना पत्तल, फलाहारी सामान, उपलब्ध कराए गए हैं जो कम कीमत में देशी प्रक्रिया से निर्माण किए गए हैं।
सी-मार्ट खोलने की तैयारी छह माह से अधिक समय से चल रही थी लेकिन इसके लिए प्रशासन को सही जगह नहीं मिल पाई थी। पिछले 15 अगस्त मे इसे अंबेडकर चौक स्थित कृषि विभाग के खाली पडे़ भवन मे खोलने की तैयारी कर भवन की मरम्मत और रंगरोगन की कार्यवाही भी पूरी कराई गई लेकिन भवन की मरम्मत के बाद भी पानी रिसाव, दीवारों में क्रेक होने के बाद प्रशासन ने यहां सी-मार्ट का संचालन करने रोक लगा दी। इसके बाद मुख्यमार्ग पर खाली पडे़ सरपंच संघ भवन को चयनित कर दो माह से इसकी तैयारी मरम्मत और रंगरोगन की कार्रवाई जारी थी। मरम्मत होने के बाद यहां सी-मार्ट का संचालन शुरू कर दिया गया।
खैरागढ़ के 14 समूहों के उत्पाद शामिल
सी-मार्ट में जिले की 21 महिला समूहाें की महिलाओं द्वारा बनाए गए देशी उत्पाद की बिक्री रोजाना हो रही है। इन महिला समूहाें में छुईखदान ब्लॉक के खैरी गांव के मां बम्लेश्वरी महिला स्वयं सहायता समूह, श्यामपुर की रिद्धिसिद्धि समूह, जगमड़वा की महिला समूह, कोटरा की जीवन ज्योति, कुटेली कला की संतोषी समूह और परम जय सतनाम समूह, भोथली की दंतेश्वरी समूह के उत्पाद सीमार्ट में बिक रहे है। खैरागढ़ ब्लॉक के टेकापार कला की परम गायत्री समूह, कुशियारी की जय मां सिद्धि समूह, मुढ़ीपार की दो महिला समूह, ठेलकाडीह फतेपूर की पदमश्री मिनीमाता समूह, प्रकाशपुर की जय मां संतोषी समूह, सर्रागोंदी की जयमां सतीदेवी, रंगकठेरा की पदमवेद गायत्री समूह, जालबांधा की जय मां हिंगलाजिन समूह सहित अन्य समूहाें द्वारा निर्मित देशी उत्पाद सामान शामिल है।
*सीएनआई न्यूज़ खैरागढ़ से सोमेश कुमार की रिपोर्ट*


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.