सिवनी मध्यप्रदेश
शासन की ब्याज माफी योजना में कार्य नहीं करेंगी सहकारी समितियां
भोपाल में शासन से महासंघ की हुई वार्तालाप विफल
सी. एन. आई. न्यूज सिवनी/मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रालय में हुई मत्रि परिषद की बैठक में ब्याज माफी योजना को दी गई जिसके तहत प्रदेश के 11 लाख से अधिक डिफाल्टर किसानों का 2123 करोड़ रुपये ब्याज माफी को मंजूरी केबिनेट में दी गई है। इसी को लेकर बीते 06 दिन से प्रदेश स्तरीय अनिश्चितकालीन हड़ताली कर्मचारियों द्वारा मध्यप्रदेश सहकारी समिति महासंघ के आह्वान पर शासन को अल्टीमेडम दे दिया है कि
जब तक हमारी जायज़ 02 सूत्रीय मांगों को संतोषजनक निराकरण शासन द्वारा नहीं किया जाता तब तक हमारे द्वारा शासन की सबसे महत्वपूर्ण डिफाल्टर किसानों की ब्याज माफी योजना के क्रियान्वयन में सहकारी समितियों द्वारा किसी प्रकार को कोई कार्य नहीं किया जावेंगा।
भोपाल में शासन के साथ महासंघ की हुई वार्तालाप विफल
मध्यप्रदेश सहकारी समिति कर्मचारी महासंघ जिलाध्यक्ष वंशी ठाकुर द्बारा बताया गया कि मध्यप्रदेश सहकारी समिति महासंघ के आह्वान पर प्रदेश स्तरीय सहकारी समितियों द्वारा की जा रही अनिश्चितकालीन हड़ताली कर्मचारी अब अपनी मांगों को मनवाने हेतु अड़गि हो चुके है। जिससे शासन प्रशासन पूर्णतः दबाब व सदमें में है बीते दिवस भोपाल में शासन द्वारा सहकारी समिति महासंघ के पदाधिकारियों को बुलाकर मांगों के संबंध में वार्तालाप की गई परन्तु शासन की शर्तों के मुताबिक आश्वासन के आधार पर महासंघ अपनी हड़ताल वापस लेकर काम पर लौटेने के पक्ष में बिल्कुल नजर नहीं आया जिससे वार्तालाप पूर्णतः विफल हो गई।
विभिन्न संगठनों द्वारा हड़ताली कर्मचारियों को दिया गया समर्थन
अम्बेडकर चौक जबलपुर रोड सिवनी में चल रही अनिश्चितकालीन हड़ताल को समर्थन देने हेतु बीते दिवस हड़ताली पंडाल पर गौरव जायसवाल (प्रवक्ता आम आदमी पार्टी) हुकुमचंद सनोडिया (अध्यक्ष किसान मोर्चा), रंजीत बघेल (अध्यक्ष राहुल गांधी ब्रिगेड यूनियन सिवनी) पहुंचे एवं सहकारी समिति कर्मचारीयों की मांगों को जायज ठहराते हुए पूर्ण समर्थन देते हुए कर्मचारियों का उत्साहवर्धन किया।
जिला ब्यूरो छब्बी लाल कमलेशिया


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.