Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, May 12, 2023

कबड्डी से जीवन में संघर्ष करने की मिलती है प्रेरणा-विभा जीतने टीमों ने लगाया दम, बहाया पसीना-विभा खेल से होता है शारीरिक, मानसिक व बौद्धिक विकास विभा

 डोंगरगांव


कबड्डी से जीवन में संघर्ष करने की मिलती है प्रेरणा-विभा


जीतने टीमों ने लगाया दम, बहाया पसीना-विभा

खेल से होता है शारीरिक, मानसिक व बौद्धिक विकास विभा 


डोंगरगाँव स्थित ग्राम पैरी अर्जुनी में एक दिवसीय ज़िला स्तरीय रात्रिकालीन कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। युवा संकल्प क्लब एवं समस्त ग्रामवासी द्वारा कबड्डी का शुभारंभ रात्रि 8 बजे किया गया।


कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती विभा साहू प्रदेश महासचिव महिला कांग्रेस, अध्यक्षता जनपद सदस्य मोहनिस साहू एवं विशिष्ट अतिथि सरपंच रेशम साहू, पंच छननू साहू, कुमारी साहू, गोपी नेताम के द्वारा छत्तीसगढ़ महतारी के तैलचित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया गया । कबड्डी प्रतियोगिता में जिले भर से लगभग 40 टीमों ने हिस्सा लिया। पैरी एवं मुसरा की कबड्डी टीम के बीच मुक़ाबला से प्रतियोगिता का आग़ाज़ हुआ। इस अवसर पर मुख्यातिथि श्रीमती विभा साहू ने समस्त प्रतिभागियों को बधाई एवं शुभकामना देते हुए कहा कि खेल से शारीरिक एवं मानसिक विकास के साथ ही जीवन के संघर्ष समय पर लड़ने की प्रेरणा मिलती है। श्रीमती साहू ने आगे कहा युवाओं द्वारा यह आयोजन गाँव में छुपे हुए प्रतिभाओं को निखारने का सुनहरा अवसर है। कार्यक्रम को मोहनीश साहू व रेशम साहू ने भी संबोधित किया।

आयोजकों ने प्रतियोगिता में भाग लिए प्रतिभागियों के लिए प्रथम ईनाम 5 हज़ार रुपये द्वितीय इनाम तीन हज़ार रुपये,   त्रीतीय इनाम  दो हजार रूपये एवं चतुर्थ ईनाम एक हजार रूपये  तथा प्रवेश शुल्क 201 रू. रखा गया था। कबड्डी प्रतियोगिता में मोहगॉंव की टीम अर्जुनी सुखरी को हराकर विजेता बनी। तृतीय स्थान पर सी. बी . नवगॉंव चतुर्थ स्थान पर देवरी ने जीत दर्ज हसिल की। इस अवसर पर संरक्षक मुकेश साहू, अध्यक्ष लोमन साहू , उपाध्यक्ष डामेश्वर मण्डावी, सचिव करण यादव, उपसचिव रधेश्याम, जनक राम, सदस्य महेश्वर यादव, मंगल निषाद, दुर्गेश अभिषेक साहू, नरेन्द्र सोनकर, रामचरण, अजय साहू, वेदप्रकाश, तरुण, मिथलेश, भोलेश्वर,  नोमेश्वर, जग्गू, लक्की,  कुलेश्वर,  फूलचंद, प्रवीण साहू ,जोगेंद्र सोनकर, संदीप, टिकेश्वर, विजय नेताम, रेखचंद, द्ददू, डोमेन्द्र साहू, टोमन कोसरिया, रामकुमार साहू, युगलकिशोर, धनेश्वर, मोहन , बंटी, सोहन, चिंटू, भेखराम, पारस, तिलेश्वर, विक्की, नीरज, भूपेन्द्र, गज्जू, रेमन, धनेश्वर, पप्पू, उपेन्द्र, बुधारू, जीवन यादव, सचिन, उमाशंकर, गौतम साहू व सैकड़ों ग्रामीणजन उपस्थित थे।


सी एन आई न्यूज़ डोंगरगांव से संतोष सहारे की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad