डेढ़ दर्जन भाजपा कार्यकर्ताओं का कांग्रेस प्रवेश
भूपेश बघेल के नेतृत्व, अकबर की कार्यशैली से प्रभावित होकर ली पार्टी की सदस्यता
कवर्धा। छत्तीसगढ़ शासन के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व तथा कवर्धा विधानसभा क्षेत्र में कैबिनेट मंत्री मोहम्म्द अकबर की कार्यशैली से प्रभावित होकर लोग बड़ी संख्या में कांग्रेस पार्टी से जुड़ रहे है। बोड़ला विकासखंड के ग्राम मुड़ियापारा के डेढ़ दर्जन भाजपा कार्यकर्ताओं ने कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर के समक्ष कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। कैबिनेट मंत्री के शासकीय निवास कार्यालय शंकर नगर रायपुर में मंत्री मोहम्मद अकबर ने इन सभी लोगों का कांग्रेस प्रवेश कराया। मंत्री अकबर ने इन सभी लोगों का तिरंगा गमछा पहनाकर कांग्रेस पार्टी में स्वागत किया।
कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने वालों के नाम इस प्रकार है:- अजुर्न यादव अध्यक्ष यादव समाज बोड़ला, भरत यादव उपाध्यक्ष यादव समाज बोड़ला, बली यादव, सरजू यादव, पंचू यादव, शत्रोहन यादव, रामकुमार यादव, भाईराम यादव, सोमलाल यादव, गोटीलाल यादव, गणपत यादव, अश्वनी यादव, बरसाती यादव, जनता यादव, पंच मुकेश पात्रे, पंच प्रकाश बंजारे, पंच सुखराम भास्कर, पंच उत्तरा भास्कर, रवि बंजारे, जलेश टंडन, राजेश लहरे, दशरथ कुर्रे, रवानू कुर्रे, उत्तम बंजारे, बल्ला पात्रे, सुकालू नौरंग, दयाराम पात्रे, गणेश बर्मन, बाजूराम, अश्वनी पात्रे, सोनू लहरे, भोलाराम डहरिया।
CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.