तहसील साहू संघ डोंगरगांव की एक पहल
बिजेभाठा में आज कैरियर गाइडेंस शिविर
विषय विशेषज्ञ देंगे छात्र-छात्राओं को जानकारी
डोंगरगांव - विकासखंड के ग्राम बिजेभाठा में आज तहसील साहू संघ डोंगरगांव द्वारा एक रचनात्मक पहल करते हुए 10वीं 12वीं के उत्तीर्ण व महाविद्यालयीन छात्र छात्राओ को आगामी विषय चयन, कैरियर व प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी तथा उसमें सफल होने के सूत्र से अवगत कराया जाएगा। तहसील साहू संघ डोंगरगांव के अध्यक्ष हेमंत साहू के मार्गदर्शन में अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के द्वारा विगत वर्षों से यह शिविर का आयोजन विकासखंड के विभिन्न स्थानों पर किए जाने की शुरुआत की गई है इस वर्ष भी डोंगरगांव तहसील के विभिन्न प्रमुख स्थानों पर इस शिविर का आयोजन किया जाएगा, जिसका शुभारंभ आज 13 मई 2023 को सुबह 9:00 बजे हायर सेकेंडरी स्कूल बिजेभाठा से किया जाएगा। इस शिविर का शुभारंभ जिला साहू संघ राजनांदगांव के संरक्षक कमल किशोर साहू, जनपद अध्यक्ष टिकेश साहू , जिला उपाध्यक्ष व तहसील प्रभारी श्रीमती नीरा साहू, तहसील साहू संघ डोंगरगांव के संरक्षक व पूर्व जिला महामंत्री-अमरनाथ साहू के आतिथ्य में किया जाएगा। इस कैरियर गाइडेंस शिविर में विषय विशेषज्ञ के रूप में जयंत साहू सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारी, लोकेश यदु व्याख्याता, डॉ वीरेंद्र साहू परियोजना अधिकारी महिला बाल विकास विभाग, डॉ शोभा श्रीवास्तव प्राचार्य हाई सेकेंडरी स्कूल बिजेभाठा, डॉ योगेश सोनवानी, प्रोफेसर धन्नू साहू द्वारा बच्चों को महत्वपूर्ण जानकारी दी जाएगी। तहसील साहू संघ डोंगरगांव के सचिव धनराज साहू, कोषाध्यक्ष रामप्रकाश साहू, शिवराम साहू,सुरेंद्र साहू, लविंद्र साव,धर्मेंद्र साहू, कोमल साहू, डा प्रेमदास, पूर्णिमा साहू, परिक्षेत्रीय अध्यक्ष राधेश्याम साहू सचिव महेश साहू, संयोजक मूलचंद साहू , प्रवक्ता पुरुषोत्तम साहू आदि सहित सभी तहसील व परिक्षेत्रीय पदाधिकारियों द्वारा करियर गाइडेंस शिविर में अधिक से अधिक लोगों को सम्मिलित होने की अपील की गई है। यह जानकारी मिडिया सहप्रभारी गौरीशंकर साहू ने दी।
सी एन आई न्यूज़ डोंगरगांव से संतोष सहारे की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.