धम्मम् अहिंसा सत्य शिक्षा के प्रतीक गौतम बुद्ध -जगजीत सिंह भाटिया (लक्की)
छुरिया। खुज्जी विधानसभा के ग्राम चांदो में बुद्ध जयंती मनाई गई कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जगजीत सिंह भाटिया(लक्की)पूर्व प्रदेश मंत्री भाजयुमो,अध्यक्षता होरीलाल साहू,विशेष अतिथि हेतराम साहू वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित थे । कार्यक्रम में पहुँचे अतिथिगण एवं ग्रामीण जनो के द्वारा गौतम बुद्ध की पूजा अर्चना की गई।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाटिया ने कहा कि नेपाल के लुम्बिनी क्षेत्र में राजकुमार सिद्धार्थ का जन्म हुआ जो अपने त्याग समर्पण शिक्षा ज्ञान जिज्ञासा के बदौलत पूजनीय गौतम बुद्ध बने ,बुद्ध ने अपनी शिक्षा की प्रकाश से पूरी दुनिया को रौशन किया ,बुद्ध की शिक्षाओ से प्रभावित होकर सम्राट अशोक इतना प्रभावित हुए की हिंसा का त्याग कर दिया और धम्मम् को पुरी दुनिया मे फैलाया । उन्होंने ज्ञान का मार्ग अपना कर पूरी दुनिया को वैज्ञानिक राह प्रदान की।आप सभी पर भगवान बुद्ध की कृपा सदैव बनी रहे ।आप सभी को बुद्ध जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं ,आप सभी ने मुझे कार्यक्रम में बुलाया मान सम्मान दिया आप सभी का धन्यवाद। उक्त कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मानिक लाल देवांगन ग्राम पटेल, त्रिलोकी नाथ साहू पूर्व सरपंच चांदो, राकेश साहू, प्रबुद्ध कुमार कोटवार, भूषण लाल उके,रामचरण उके, देवकुमार उके, संतराम उके, देवेंद्र उके, गणेश भोयर, संतोष कुमार उके, धनेन्द्र उके, नरेश उके ,शिवकुमार उके ,श्रीमती गौतर बाई उके, वंदना बाई उके, इंद्रारा बाई उके, लष्मी बाई भोयर, पूनम उके, तिलोचना बाई उके, भूमिका उके, सातो बाई यादव, सुन्दरी बाई, रूपेश बाई, सुमित्रा बाई, राजकुमारी बाई, डोमिन बाई,केसर बाई बौद्ध समाज के सामाजिक गण ग्राम चांदो के ग्रामवासी उपस्थित थे ।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.