सिवनी मध्यप्रदेश
शासकीय सिविल अस्पताल लखनादौन की व्यवस्थाएं चिंताजनक
सी. एन. आई. न्यूज
सिवनी लखनादौन क्षेत्र आदिवासी बहुल क्षेत्र है लखनादौन क्षेत्र के गरीब परिवार इलाज कराने के लिए सिविल अस्पताल लखनादौन आते हैं लेकिन लखनादौन सिविल अस्पताल में बड़ी ही लापरवाही देखने को मिलती है यदि मरीज भर्ती हो गया तो उसको देखने वाला कोई नहीं है यहां तक के मरीज की स्थिति जब गंभीर हो जाती है तब मरीज के परिवार के लोग यहां वहां भटकते रहते हैं जो नर्स उपस्थित रहती हैं उन से गुहार लगाया जाता है डॉक्टर साहब को बुलवा दो हमारा मरीज को परेशानी हो रही है लेकिन ऐसे समय में भी डॉक्टर उपस्थित नहीं रहते फोन लगाने पर भी फोन रिसीव नहीं करते डॉ महोदय का मोबाइल स्विच ऑफ बताता है आज ऐसी स्थिति ही जमुआ से पहुंची महिला मरीज के साथ हुआ डॉ महोदय मरीज को भर्ती करा देते हैं इंजेक्शन और बॉटल लगवा देते हैं उस इंजेक्शन और बॉटल की वजह से मरीज की हालत गंभीर हो जाती है परिजन लोग परेशान हो जाते हैं लेकिन डॉक्टर महोदय उपस्थित नहीं होते आनन-फानन में मरीज को शिवनी रेफर कर दिया जाता है ऐसे ही स्थिति आज दो और मरीजों के साथ हुई बॉटल और इंजेक्शन लगाने के बाद मरीजों की हालत बिगड़ गई लगता है लखनादौन सिविल अस्पताल सब देखने के लिए बना है यहां पर भर्ती होने वाले मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ता है सिविल अस्पताल में अपनी सेवाएं दे रहे डाक्टरों के घरों में अस्पताल लगता है जिससे मोटी कमाई होती है कुंडली मारकर बैठे लखनादौन अस्पताल के डॉक्टर लखनादौन क्षेत्र में बड़े-बड़े बंगले जमीने खरीद कर करोड़पति बन रहे हैं जो सेवाएं उन्हें अस्पताल में देना चाहिए लेकिन अस्पताल में सिर्फ औपचारिकता ही निभा रहे हैं और अपने घरों में फीस लेकर खासी कमाई कर रहे
विगत 10 वर्षों से लखनादौन क्षेत्र में लखनादौन क्षेत्र के विधायक योगेंद्र सिंह बाबा जी को इस मामले में संज्ञान लेना चाहिए और यहां की व्यवस्था सुचारू रूप से चल सके मरीजों का अच्छा इलाज हो सके ऐसे प्रयास करना चाहिए लखनादौन अस्पताल वैसे ही विवादों से घिरा रहता है लखनादौन क्षेत्र के जो नेता ने जो अपने आप को नेता मानते हैं उन्होंने लखनादौन अस्पताल की सुध नहीं ली यदि लखनादौन क्षेत्र के नेता अस्पतालों की व्यवस्था के बारे में ध्यान केंद्रित करते तो आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र के लोगों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ता
सिविल अस्पताल लखनादौन 100 बिस्तर होते हुए भी डॉक्टरों की कमी के कारण यहां की व्यवस्थाओं को देखकर लगता है सिविल अस्पताल भगवान भरोसे ही है जनता की सेवा के लिए जनता के टैक्स से जो वेतन पा रहे हैं फिर भी मरीजों का सही तरीके से इलाज नहीं कर पा रहे हैं अस्पताल में ऐसी लापरवाही देखकर बहुत पीड़ा होती है क्षेत्र के लोग बेचारे परेशान होते नजर आते
लखनादौन क्षेत्र के विधायक एवं क्षेत्र के नेताओं से एवं जिला प्रशासन से क्षेत्र की जनता की मांग है की लखनादौन सिविल अस्पताल में और भी डॉक्टर नियुक्त किए जाएं और यहां की व्यवस्था में सुधार किया जाए।
जिला ब्यूरो छब्बी लाल कमलेशिया


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.