जनपद उपाध्यक्ष दीपक निगम ने किया वाटर सप्लाई बोर का उद्घाटन
सी एन आई न्यूज सिवनी/ लखनादौन ग्राम पंचायत गंगई में गर्मी के सीजन में अत्यधिक पानी की समस्या उत्पन्न होने पर लखनादौन क्षेत्र के जनपद उपाध्यक्ष भाई दीपक निगम जी ने ग्राम की जनता की मांग को स्वीकारते हुए पी एच ई विभाग से संपर्क कर ग्राम पंचायत गंगाई में बोर खनन कराया जिसमें पर्याप्त मात्रा में पानी निकला इसी के उपलक्ष में ग्राम वासियों ने बोर के सम्मुख भगवान सत्यनारायण की कथा का आयोजन किया साथ ही समस्त ग्राम वासियों का भंडारे का आयोजन कर नर्मदा जी के गीत संगीत का आयोजन किया गया जिसका उद्घाटन जनपद पंचायत लखनादौन के उपाध्यक्ष श्री दीपक निगम जी एवं जनपद सदस्य लोक निर्माण समिति के सभापति नीरज शर्मा जी एवं जनपद सदस्य अरविंद पटेल जी के द्वारा किया गया जनपद उपाध्यक्ष के इस प्रयास से समस्त ग्रामवासी में खुशी की लहर है एवं समस्त ग्राम वासियों के लोगों ने वाटर सप्लाई बोर खनन के लिए पानी की समस्या से जो निदान सम्मानीय दीपक निगम जी ने दिलाया है उसके लिए सभी लोगों ने धन्यवाद प्रेषित किया
जिला ब्यूरो छब्बी लाल कमलेशिया


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.