स्वामी आत्मानंद स्कूल मरवाही में लाटरी के माध्यम से हुआ चयन ,विधायक और कांग्रेसी नेता रहे उपस्थित
प्रदीप राय की रिपोर्ट
आवेदक पालकों, बच्चों, महिलाओं, जनप्रतिनिधियों ने बारी- बारी से स्टील ड्रम में हाथ डालकर टोकन निकाला जो ऊपर से कपड़े द्वारा ढंका था और निकाले गए टोकन अनुसार बच्चे एवं पालक की जानकारी सभी के समक्ष दी गई। इस लाटरी प्रक्रिया में नियमानुसार बीपीएल एवं आर्थिक रूप से कमजोर संवर्ग को 25 प्रतिशत सीटों में प्राथमिकता दी गई।
स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय मरवाही में कक्षा पहली से नवी तक में सत्र 2022 23 में प्रवेश के लिए लाटरी चयन प्रक्रिया का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया ।
मरवाही विधायक ने कहा की आत्मानंद स्कूल के माध्यम से गांव के बच्चे भी इंग्लिश पढ़ रहे है और धीरे धीरे गांव गांव स्कूल खुलेंगे ,आगे विधायक जी ने स्कूल परिसर में मंच बनाने की घोषणा की
प्रवक्ता कांग्रेस वीरेंद्र बघेल ने अपने उद्बोधन में कहा की छत्तीसगढ़ सरकार की योजना जन जन फैल रही है और उन्ही योजनाएं में शिक्षा भी है , शिक्षा के क्षेत्र में बहुत अच्छा कार्य हो रहा है ,छत्तीसगढ़ शिक्षा की प्रशंसा पूरे देश में हो रहे है ,
कार्यक्रम में
जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में मरवाही विधायक डॉक्टर के के ध्रुव, प्रवक्ता कांग्रेस वीरेंद्र सिंह बघेल श्री हरीश राय
एसएमडीसीअध्यक्ष,श्रीमती बुंदकुंवर मास्को महिला विकास ,श्री सहसराम वाकरे सरपंच कुम्हारी,
नीरज राय एवं सेजेस मरवाही के प्राचार्य श्री बी के वर्मा जी एवं समस्त शिक्षक गण एवं पालक गण शामिल हुए ।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.