Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, May 12, 2023

बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ मल्टीटैलेंट कार्यशाला के समापन समारोह का आयोजन, भाजपा नेता डॉ.सम्पत अग्रवाल हुए शामिल

 बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ मल्टीटैलेंट कार्यशाला के समापन समारोह का आयोजन, भाजपा नेता डॉ.सम्पत अग्रवाल हुए शामिल




पिथौरा के गुरु तेगबहादुर धर्मशाला में जिला स्तरीय बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ मल्टीटैलेंट कार्यशाला के समापन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें विशिष्ट अतिथि के रूप में नीलांचल सेवा समिति के संस्थापक एवं नगर पंचायत बसना पूर्व अध्यक्ष भाजपा नेता डॉ.सम्पत अग्रवाल शामिल हुए। कार्यक्रम आयोजक मण्डल द्वारा फुलमाला पहनाकर स्वागत एवं मोमेंटो से सम्मानित किया गया।


कार्यक्रम की शुरुआत महासमुंद सांसद चुन्नीलाल साहू, भाजपा नेता डॉ.सम्पत अग्रवाल, भाजपा नेता डॉ.एनके अग्रवाल, समाजसेवी किशोर सिन्हा, कलार समाज ब्लॉक अध्यक्ष पुनीत सिन्हा, कलार समाज महिला प्रदेश अध्यक्ष प्रमिला सिन्हा, संस्कार स्कूल सह संचालक सीमा चंद्राकर, गायत्री मंदिर अध्यक्ष तुकाराम पटेल, विक्की सलुजा, जर्नलिस्ट वेलफेयर युनियन जिलाध्यक्ष बलराज नायडू, ब्लॉक अध्यक्ष गौरव चंद्राकर, पत्रकार रमेश श्रीवास्तव, मंदीप होरा, किर्ती पाण्डेय, संतोष गुप्ता, राजाबाबू उपाध्याय, कमलेश डडसेना, ललित मुखर्जी सहित अन्य लोगो ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्कार शिक्षण संस्थान एवं पत्रकार संगठन पिथौरा के लोगों ने अहम भूमिका निभाई।

            भाजपा नेता डॉ.सम्पत अग्रवाल ने कहा कि समाज में जागरूकता के अभाव में आज भी बेटियों को अपने दहलीज के अंदर रखने का काम किया जा रहा है। आज बेटियां देश के सभी क्षेत्रों में सर्वोच्च पदों पर आसीन होकर अपना नाम रोशन कर रही है। इससे लोगों को प्रेरणा लेने की जरूरत है। लेकिन आज भी ग्रामीण क्षेत्र में बेटियां अबला समझ कर पढ़ने के लिए बाहर नहीं भेजी जाती हैं। उनकी पढ़ाई सिर्फ गांव तक सिमट कर रह जाती है। जिससे उन बेटियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा नहीं मिल पाती है। समाज के लोग बेटियों के पढ़ाई पर ध्यान न देकर सिर्फ लड़कों के उच्च शिक्षा पर ध्यान देते हैं। लड़कों को उच्च शिक्षा के लिए देश के दूसरे राज्यों में भेज दिया जाता है। लेकिन उसके उलट बेटियों को कम ही पढ़ाया जाता है। समाज में बेटियों के प्रति यह रूढ़िवादिता आज भी व्याप्त है।आज बेटियां आईएएस, आईपीएस डॉक्टर इंजीनियर सहित अन्य पदों पर आसीन होकर देश की सेवा कर रही है। कार्यक्रम के दौरान बेटियों के द्वारा पारंपरिक परिधान में नृत्य व लोकगीत की प्रस्तुति दी गई। अतिथियों के हाथों बेटियों का मेडल व मोमेंटो से सम्मान किया गया। 

         इस मौके पर खगेश्वर साहू, सतपाल मधुकर, संजय सिन्हा, संजय गुप्ता, संतोष कुमार साहू , प्रेमलाल सिन्हा व नगरवासियों की भारी संख्या में उपस्थिति रही।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad