भेंट मुलाकात कार्यक्रम मे पहुंचे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
रतनपुर ताहिर अली की रिपोर्ट
रतनपुर....भेंट मुलाकात कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्यमंत्री थभूपेश बघेल आज दोपहर बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम अकलतरी पहुंचे। स्कूल मैदान में हेलीपैड पर मुख्यमंत्री जी का स्थानीय जनप्रतिनिधियों और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। जिले में भेंट मुलाकात कार्यक्रम का आज लगातार दूसरा दिन है। बघेल आज अकलतरी में रीपा गतिविधियों का अवलोकन कर लखराम में मंदिर दर्शन के बाद बेलतरा में भेंट मुलाकात कार्यक्रम में पहुंचे जहां पर सीधेआम जनता से मुखातिब हुए और लोगों से भेंट मुलाकात कर सभी योजनाओं के बारे में आम जनता से जानकारी लेते हुए बातचीत की जिसमें एक ग्रामीण क्षेत्र से आए हुए
युवक ने बताया कि वह खेल में प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर पर खेल चुका है लेकिन आर्थिक रूप से कमजोर होने और परिवार का खुद जिम्मेदार होने की वजह से कर्ज तले दब गया है उन्होंने मुख्यमंत्री से बातों ही बातों में 425000 की मांग कर डाली वही मुख्यमंत्री ने भी अपने संवेदनशीलता का परिचय देते हुए उसे ₹25000 देने की बात कही इसी तरह वही एक कैंसर पीड़ित व्यक्ति ने अपनी पीड़ा मुख्यमंत्री के सामने बताइए और बताया कि उसे स्वास्थ्य की योजनाओं से कैंसर जैसी बीमारी में सरकार की मदद मिली जिस पर उन्होंने सरकार का धन्यवाद दिया उसके उसके बाद मीडिया से मुखातिब हुए मीडिया को बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में सभी वर्ग का खयाल रखा जा रहा है चाहे महिला हो युवा हो।किसान हो सभी को योजना का लाभ मिल रहा है उसके बाद जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक संगठन के प्रमुखों से मुलाकात किये। मुख्यमंत्री के साथ प्रमुख रूप से राजस्व एवं जिले के प्रभारी मंत्री जयसिंह अग्रवाल, संसदीय सचिव श्रीमती रश्मि सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान, पर्यटन मंडल अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव,अपेक्स बैंक अध्यक्ष बैजनाथ चंद्राकर,अरपा बेसिन विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अभयनारायण राय,जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष प्रमोद नायक, जिला अध्यक्ष, विजय केशरवानी व विजय पांडेय, संभागायुक्त डॉ.संजय अलंग,आईजी बीएन मीणा,कलेक्टर सौरभ कुमार,एसपी संतोष सिंह रतनपुर टी आई कृष्णकांत सिह सहित बड़ी संख्या मे कर्मचारी और अधिकारी और बेलतरा क्षेत्र की जनता मौजूद रहे



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.