Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, May 12, 2023

खैरागढ़ : कलेक्टर ने की नदी सफाई अभियान की शुरुआत, विधायक हुई शामिल "नदी सफाई अभियान का उद्देश्य बाढ़ से बचाव, नदी के कचरा और अपशिष्ट पदाथों की सफाई, जलभराव को बढ़ाना, भू-जलस्तर में वृद्धि करना आदि है"-गोपाल वर्मा, कलेक्टर गोपाल वर्मा ने इस अभियान जुड़ने हेतु नागरिकों, समाजसेवियों और सेवाभावी संगठनों से की जनसहयोग की अपील अभियान से प्रेरित होकर जनप्रतिनिधि और समाज सेवियों ने जनसहयोग हेतु कदम बढ़ाया

 खैरागढ़ : कलेक्टर ने की नदी सफाई अभियान की शुरुआत, विधायक हुई शामिल



"नदी सफाई अभियान का उद्देश्य बाढ़ से बचाव, नदी के कचरा और अपशिष्ट पदाथों की सफाई, जलभराव को बढ़ाना, भू-जलस्तर में वृद्धि करना आदि है"-गोपाल वर्मा, कलेक्टर


गोपाल वर्मा ने इस अभियान जुड़ने हेतु नागरिकों, समाजसेवियों और सेवाभावी संगठनों से की जनसहयोग की अपील


अभियान से प्रेरित होकर जनप्रतिनिधि और समाज सेवियों ने जनसहयोग हेतु कदम बढ़ाया



खैरागढ़ : 12 मई 2023

केसीजी जिला प्रशासन ने कलेक्टर गोपाल वर्मा के निर्देशन में  खैरागढ़ में नदी सफाई अभियान की शुरुआत की। इस अभियान के तहत शुक्रवार को कलेक्टर गोपाल वर्मा ने खैरागढ़ विधायक यशोदा नीलाम्बर वर्मा की उपस्थिति में टिकरापारा स्थित नाला की सफाई के साथ अभियान का आरम्भ किया। तीन चरण की रणनीति के साथ नदी सफाई अभियान को पूरा किया जाना है।

कलेक्टर गोपाल वर्मा ने अभियान का उद्देश्य सुरक्षा और जल संरक्षण को बताया

खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिला प्रशासन की नवाचारी नदी सफाई योजना के बारे में कलेक्टर गोपाल वर्मा ने बताया कि-"नदी सफाई अभियान का उद्देश्य बाढ़ से बचाव, नदी के कचरा और अपशिष्ट पदाथों की सफाई, जलभराव को बढ़ाना, भू-जलस्तर में वृद्धि करना आदि है।"  चूंकि खैरागढ़ शहर तीन नदियों आमनेर, पिपरिया और मुस्का नदी के संगम पर बसा है।

आमनेर क्षेत्र कि बड़ी नदी है, जिसका उदगम स्थल कारीझरी आमानार, महाराष्ट्र में आमपेड़ के जड़ से हुई है। पिपरीया नाला का उदगम स्थल बकरकट्टा का जंगल, विकासखण्ड छुईखदान में है और मुस्का नाला का उदगम स्थल अरचेडबरी के जंगल, विकासखण्ड खैरागढ़ है। इन नदियों की सफाई नही होने से वर्षाकाल में बाढ़ की स्थिति निर्मित होने पर जन-धन की हानि का खतरा बना रहता है। कलेक्टर के अभियान के तहत तीनों नदियों आमनेरए पिपरियाए मुस्का की सफाई और गहरीकरण कार्य की शुरआत की गई । मिट्टी, प्लास्टिक अपशिष्ट पदार्थ, कांच की टूटी बोतलों आदि को जेसीबी के माध्यम से निकाला गया ।  

नदी सफाई अभियान तीन चरणों मे पूर्ण होगा-कलेक्टर

कलेक्टर गोपाल वर्मा ने कहा कि नदी सफाई अभियान तीन चरणों मे पूर्ण होगा।" कलेक्टर ने नागरिकों, समाज सेवियों और सेवाभावी संस्थाओं से अभियान का हिस्सा बनने की अपील की है। नदी सफाई अभियान तीन चरणों में किया जाएगा। प्रथम चरण में शहर के नालियों कि सफाई की का चुकी गई। द्वितीय चरण में बडें नालों कि सफाई इसमें टिकरापारा नाला से शुरूवात की गई है। अंतिम चरण में नदियों कि सफाई की जाएगी।  टिकरापारा नाला से होते हुए मुस्का नदी की सफाई की जाएगी। इसके पश्चात आमनेर नदी कि सफाई की जाएगी। और पिपरीया नदी को साफ करते हुए आमनेर नदी मार्ग तक लाया जाएगा। इस प्रकार खैरागढ़ के सभी दिशाओं में प्रवाहित होने वाली नाली, बडे नालो और सभी नदियों की सफाई की जाएगी।

अभियान से प्रेरित होकर जनप्रतिनिधि और समाज सेवियों ने कदम बढ़ाया

जिला प्रशासन यह अभियान नगर पालिका खैरागढ़, अन्य विभागों और जन सहयोग से शुरुआत की है। कलेक्टर गोपाल वर्मा की अपील से प्रेरित होकर जनप्रतिनिधि और समाज सेवीओं ने अपना जनसहयोग के लिए आगे आएं है। वार्ड नं 15 के पार्षद शत्रुहन धृतलहरे के द्वारा जेसीबी मशीन और समाजसेवी आयश सिंह ने ट्रेक्टर को नदी सफाई अभियान में जनसहयोग में लगाए है। इस अभियान में विधायक खैरागढ़ यशोदा निलाम्बर वर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष शैलेन्द्र वर्मा, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मीरा चोपड़ा, वरिष्ठ समाज सेवी नीलाम्बर वर्मा,  गुलाब चोपड़ा, सुनील कांत पाण्डे, आकाशदीप सिंह, एल्डरमेन पुरन सारथी एवं अन्य जनप्रतिनिधि और नागरिक उपस्थित थे। जिला प्रशासन की ओर से संयुक्त कलेक्टर प्रकाश राजपूत, तहसीलदार खैरागढ़ प्रीतम साहू, मुख्य नगर पालिका अधिकारी सूरज सिरदार, जनसंपर्क अधिकारी डॉ मकसूद, स्टेनो टू कलेक्टर संजय देवांगन सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।


सीएनआई न्यूज़ खैरागढ़ से सोमेश कुमार की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad