Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, May 13, 2023

सी सी टी वी में कैद हुये बाईक चोरी करते चोर एक ही रात में तीन गांवों से तीन मोटरसाइकिल हुई चोरी, क्षेत्र में लगातार हो रही है चोरियो से दहशत में ग्रामीण,

 सिवनी मध्यप्रदेश

सी सी टी वी में कैद हुये बाईक चोरी करते चोर


एक ही रात में तीन गांवों से तीन मोटरसाइकिल हुई चोरी,

क्षेत्र में लगातार हो रही है चोरियो से दहशत में ग्रामीण,

गणेशगंज:-

सी. एन. आई. न्यूज सिवनी/लखनादौन तहसील क्षेत्र अंतर्गत गणेशगंज के आसपास गांवों में इन दिनों चोरों का आतंक लगातार जारी है एवं दिन-ब-दिन चोरी की वारदात थमने की वजह बढ़ती ही जा रही हैं। जिससे अब गांवों के ग्रामीण दहशत में है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक गुरुवार की देर रात्रि गणेशगंज के आसपास स्थित तीन गांवों में चोरों ने घरों के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल पर हाथ साफ कर दिए और बड़ी चालाकी से चोरी की वारदात को अंजाम दिया हैं। जहां चोरी का पहला मामला बाम्हनवाड़ा रोड स्थित बदनोर गांव निवासी महेंद्र चंद्रवंशी के फार्म हाउस वाले घर के बाहर खड़ी स्प्लेंडर मोटरसाइकिल जिसका वाहन क्रमांक MP28MB 9395 को बड़ी चतुराई से चुरा ले गए जहा फार्म हाउस में लगे सीसीटीवी कैमरे में यह पूरी घटना कैद हो गई जिसमें दो युवक बड़ी चतुराई से मोटरसाइकिल को चुराते देखे जा सकते हैं इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।

वही दूसरा मामला बाम्हनवाड़ा से आया है जहां पर दशरथ सर्वे के घर के बाहर खड़ी डीलक्स बाइक क्रमांक MP22MN4224 का लॉक तोड़कर चुरा ले गए।

इसके अलावा एक और मामला गोरखपुर गांव से सामने आया है जहा मुनेर सैयाम के घर से डिस्कवर बाइक क्रमांक MP 22MZ 8407 को चुरा ले गए।

एक ही रात पर एक ही क्षेत्र अंतर्गत आने वाले अलग-अलग तीन गांवों से तीन मोटरसाइकिल चोरी होने की घटनाएं सामने आई है जिसके बाद अब लखनादौन पुलिस की रात्रिकालीन गश्ती पर भी सवाल उठ रहे हैं।

ज्ञात हो कि कुछ दिनों पूर्व ही सहजपुरी निवासी के यहां से एक ट्राली चोरी होने का मामला सामने आया था तो वही लगातार कुछ दिनों से गणेशगंज क्षेत्र के आसपास गांवों में चोरों के द्वारा कहीं से ट्रैक्टरों में लगी बैटरी चोरी की जा रही है तो कहीं से ट्रैक्टर ट्राली में लगने वाली कीमती प्लेट सहित अन्य सामग्रियों पर चोर हाथ साफ करने में रुचि दिखा रहे हैं जिसके बाद अब लगातार बढ़ रही चोरियों से ग्रामीण लोग दहशत में हैं।

जिला ब्यूरो छब्बी लाल कमलेशिया

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad