मध्यप्रदेश सिवनी
उपभोक्ता शिविर में उपस्थित होकर विधुत संबंधी समस्याओं का करा सकते हैं निराकरण
अधीक्षण अभियंता म. प्र. पू. वि. वि. कं. लि.सिवनी द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान द्वितीय चरण अंतर्गत वृत्त सिवनी एवं लखनादौन संभाग अंतर्गत विधुत संबंधी समस्याओं का निराकरण करने हेतु शिविरों का आयोजन किया जा रहा है
सी. एन. आई. न्यूज सिवनी विधुत वितरण केन्द्र सिवनी (शहर) में दिनांक 25 एवं 26 मई 23 को वितरण केन्द्र कार्यालय सिवनी ( शहर) में, सिवनी ग्रामीण का 25 मई को ग्राम पंचायत भवन लूघरवाडा़ में, वितरण केन्द्र बरघाट का 26 मई को ग्राम पंचायत भवन बोरी, वितरण केन्द्र अरी का 25 मई को ग्राम पंचायत भवन काठी में, वितरण केन्द्र धारना का 26 मई को ग्राम पंचायत भवन अतरी एवं 30 मई को ग्राम पंचायत भवन जामनखारी में वितरण केन्द्र मुंगवानी का 25 मई को वितरण केन्द्र कार्यालय मुंगवानी में, वितरण केन्द्र बंडोल का 25 मई को ग्राम पंचायत भवन बाकी में, वितरण केन्द्र कुरई का 29 मई को ग्राम पंचायत भवन कुरई में, वितरण केन्द्र गोपालगंज का 25 मई को वितरण केन्द्र कार्यालय गोपालगंज में, वितरण केन्द्र बादल पार का 27 मई को ग्राम पंचायत भवन चक्की खमरिया में, वितरण केन्द्र केवलारी का 25 मई को ग्राम पंचायत भवन छिंदा में वितरण केन्द्र कान्हीवाडा़ का 26 मई को ग्राम पंचायत भवन भोमा में, वितरण केन्द्र खैरापलारी का 27 मई को ग्राम पंचायत भवन मैरागांव में, वितरण केन्द्र उंगली का 29 मई को ग्राम पंचायत भवन मोहबर्रा में, वितरण केन्द्र पांडिया छपारा का 29 मई को ग्राम पंचायत भवन पांडिया छपारा में शिविर आयोजित होगा।
इसी तरह 27 मई को वितरण केन्द्र कार्यालय घंसौर में,27 मई को वितरण केन्द्र कार्यालय लखनादौन में,25 मई को वितरण केन्द्र कार्यालय धनौरा में,25 मई को वितरण केन्द्र कार्यालय आदेगांव में,25 मई को वितरण केन्द्र कार्यालय केदारपुर में, वितरण केन्द्र छपारा 1 एवं छपारा 2 का 26 मई को वितरण केन्द्र कार्यालय छपारा में,27 मई को वितरण केन्द्र कार्यालय धूमा में एवं 27 मई को वितरण केन्द्र कार्यालय गणेशगंज में शिविर आयोजित होगा। विधुत उपभोक्ता अपनी विधुत संबंधी किसी भी प्रकार की समस्या के निराकरण हेतु अपने नजदीकी शिविर में उपस्थित होकर समस्या का निराकरण करवा सकते है।
जिला ब्यूरो छब्बी लाल कमलेशिया की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.