मध्यप्रदेश सिवनी
कलेक्टर की कार्रवाई: जनसेवा अभियान में लापरवाही बरतने पर दो कर्मचारिया पर गिरी गाज कारण बताओ नोटिस जारी
सी. एन. आई. न्यूज सिवनी जिले ने कलेक्टर द्बारा लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई की जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान द्वितीय चरण के जिले में बेहतर क्रियांवयन करते हुऐ अधिसूचित सेवाओं से शत-प्रतिशत हितग्राहियों को लाभान्वित करने के लिए कलेक्टर क्षितिज सिंघल द्वारा लगातार अभियान की मानिटरिंग की जा रही है।
साथ ही अभियान अंतर्गत जिले में आयोजित हो रहे शिविरों के औचक निरीक्षण और शिविर में प्राप्त आवेदनों के निराकरण की स्थिति की जानकारी ली जा रही है। साथ ही अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए जा रहे है। इस दौरान लापरवाही बरतने वाले अधिकारी कर्मचारियों पर कार्रवाई भी की जा रही है।
कलेक्टर क्षितिज सिंघल द्वारा किए गए शिविरों के औचक निरीक्षण में दो कर्मचारी जनशिक्षक मुकेश वासनिक शिविर स्थल ग्राम पंचायत भम्होडी खैरी तथा सहायक यंत्री राजाराम सनोडिया ग्राम पंचायत खैरीटेक में आयोजित शिविर में अनुपस्थित पाए गए।जिन पर कार्रवाई करते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।कारण बताओ नोटिस का जवाब निर्धारित समय सीमा में न मिलने पर व जवाब समाधान कारक न होने पर दोनों कर्मचारियों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
जिला ब्यूरो छब्बी लाल कमलेशिया की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.